मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सीट बंटवारे को लेकर अखिलेश यादव ने सहयोगी दलों के नेताओं के साथ की बैठक, चरणबद्ध तरीके से जारी होगी उम्मीदवारों की सूची

लखनऊ: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में सहयोगी दलों के नेताओं के साथ की बैठक की| कहा जा रहा है कि इस बैठक में सीट बंटवारे को लेकर बातचीत हुई। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ बैठक में 6 द…

सीट बंटवारे को लेकर अखिलेश यादव ने सहयोगी दलों के नेताओं के साथ की बैठक, चरणबद्ध तरीके से जारी होगी उम्मीदवारों की सूची
सीट बंटवारे को लेकर अखिलेश यादव ने सहयोगी दलों के नेताओं के साथ की बैठक, चरणबद्ध तरीके से जारी होगी उम्मीदवारों की सूची | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में सहयोगी दलों के नेताओं के साथ की बैठक की| कहा जा रहा है कि इस बैठक में सीट बंटवारे को लेकर बातचीत हुई। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ बैठक में 6 दलों -प्रगतिशील समाजवादी पार्टी , सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, आरएलडी, महान दल, जनवादी पार्टी और अपना दल (कमेरावादी) के नेता शामिल हुए |  



अखिलेश यादव ने सभी सहयोगी पार्टियों से मुलाकात कर शीट शेयरिंग पर चर्चा की| इसके बाद साफ हो गया है कि कि सपा 6 पार्टियों के साथ विधान सभा चुनाव में उतर रही है|



बैठक के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कहा,''हमने अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया है। सपा नीत गठबंधन के उम्मीदवारों की सूची चरणबद्ध तरीके से जारी की जाएगी। मेरी पार्टी पहले और दूसरे चरण में चुनाव नहीं लड़ेगी|





1. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी- शिवपाल यादव और आदित्य यादव

2. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी- ओमप्रकाश राजभर और अरविन्द राजभर

3. आरएलडी- डॉ मसूद, प्रदेश अध्यक्ष

4. महान दल- केशव देव मौर्य

5. जनवादी पार्टी- संजय चौहान

6. अपना दल (कमेरावादी)- कृष्णा पटेल



अखिलेश यादव ने ट्वीट किया,'' सपा के सभी सहयोगी दलों के शीर्ष नेतृत्व के साथ, आज हुई उत्तर प्रदेश के विकास और भविष्य की बात…



https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-court-issues-arrest-warrant-against-swami-prasad-maurya-for-inciting-religious-sentiments



सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा,''हमारे मोर्चे के सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मिलकर तय किया है कि चरणबद्ध तरीके से सूची जारी होगी। अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए हम लोग प्रण लेकर जा रहे हैं। पहले और दूसरे चरण में हम चुनाव नहीं लड़ेंगे|



https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-swami-prasad-maurya-to-join-sp-along-with-supporting-mlas-on-january-14



सपा ने फाइनल किया 40 प्रत्याशियों के नाम

समाजवादी पार्टी ने पहले व दूसरे चरण के करीब 40 उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। स्क्रीनिंग कमेटी में मंगलवार को इसे अंतिम रूप दिया गया। बुधवार या बृहस्पतिवार को इसकी सूची जारी हो सकती है।



https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-3-more-mlas-quit-bjp-after-cabinet-minister-swami-prasad-maurya



यूपी में सात चरणों में होगा विधान सभा चुनाव

बता दें कि उत्तर प्रदेश में इस बार 403 विधान सभा सीटों पर सात चरणों में चुनाव होगा और मतगणना 10 मार्च को होगी| यूपी में विधान सभा चुनाव की शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी| इसके बाद 14 फरवरी को दूसरे चरण में 55 सीटों पर, 20 फरवरी को तीसरे चरण में 59 सीटों पर, 23 फरवरी को चौथे चरण में 60 सीटों पर, 27 फरवरी को पांचवें चरण में 60 सीटों पर, तीन मार्च को छठे चरण में 57 सीटों पर और सात मार्च को सातवें तथा अंतिम चरण में 54 सीटों पर मतदान होगा|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।