मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

हार के डर से बौखलाया हुआ है भाजपा नेतृत्व: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी की जनसभाओं में उमड़ते जनसैलाब और विपक्ष में बढ़ती स्वीकार्यता के चलते भाजपा खेमें में खलबली मची…

हार के डर से बौखलाया हुआ है भाजपा नेतृत्व: अखिलेश यादव
हार के डर से बौखलाया हुआ है भाजपा नेतृत्व: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी की जनसभाओं में उमड़ते जनसैलाब और विपक्ष में बढ़ती स्वीकार्यता के चलते भाजपा खेमें में खलबली मची हुई है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की जमीन खिसक चुकी है यह सच सभी को दिखाई पड़ने लगा है। हार के डर से भाजपा नेतृत्व बौखलाया हुआ है। इससे वह अब साजिशों पर उतर आई है। सीबीआई, ईडी, आईटी, का ही अब उसे सहारा रह गया है क्योंकि जनता ने तो उसे पहले से ही खारिज कर दिया है। 



अखिलेश यादव ने कहा कि,''भाजपा अपना जनसमर्थन खोने से डरी है इसलिए तथ्यहीन झूठे और भ्रामक प्रचार की आड़ में राजनीति करना चाहती है। भाजपा ने अपने पूरे कार्यकाल में जनहित का कोई काम नहीं किया। एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं किया। अस्पतालों का शिलान्यास और लोकार्पण कर दिया पर उनमें चिकित्सा की कोई व्यवस्था नहीं की। एम्बूलेंस सेवा 108, महिलाओं के लिए 102 सेवा और 1090 वूमेन पावर लाइन सब बर्बाद कर दी गई। 



अखिलेश यादव ने कहा,''कोरोना काल में भाजपा सरकार की संवेदनहीनता के फलस्वरूप हजारों लोगों की मौत अस्पतालों में इलाज, दवा, आक्सीजन के अभाव में हो गई। श्रमिकों का तमाम दुश्वारियों से पाला पड़ा। आम जनता को डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस सहित खाने पीने की चीजों की महंगाई याद है। दलितों, पिछड़ों को आरक्षण के साथ हुई साजिशें याद है। नौजवानों को लैपटाप, टेबलेट देने का वादा झूठा साबित हुआ। भाजपा ने खुद अपने संकल्प पत्र को ही कूड़े के ढेर में फेंक दिया है।



अखिलेश ने कहा कि,भाजपा कानून व्यवस्था के मोर्चे पर पूरी तरह विफल रही है। इस सरकार ने फर्जी इन्काउण्टर और पुलिस हिरासत में मौतों का रिकार्ड बनाया है। न्यूयार्क की तर्ज पर यूपी डायल 100 सेवा बर्बाद कर दी है। महिलाओं, बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाएं थम नहीं रही हैं। सच तो यह है कि भाजपा ने अपनी कोई योजना नहीं चलाई, समाजवादी पार्टी के कामों को ही अपना बता रही है। वह केवल षडयंत्र, अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार ही करती रही है। प्रदेश की जनता इसे भूल नही सकती। सन् 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर कर अपना हिसाब चुकता कर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए संकल्पित है।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 22 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।