लखनऊ: मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद 69000 शिक्षकों की भर्ती मामला सुलझा। सरकार छूट रहे आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों की भर्ती करेगी । भर्ती प्रक्रिया आज शुरू हो रही और 6 जनवरी को कौंसिलिंग के साथ ये भर्ती पूरी हों जाएगी। 1 लाख 37 हज़ार भर्तियों के सापेक्ष 17 हज़ार भर्तियां और होंगी।बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश चन्द्र द्विवेदी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से से कल यानी गुरुवार को 69,000 सहायक अध्यापक भर्ती में आरक्षण की विसंगति को लेकर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हस्तक्षेप के बाद विभाग ने 69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण के मुद्दे पर चल रहे विवाद को सुलझा लिया है। इसमें 6000 आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। ये भर्ती छह जनवरी, 2022 तक पूरी की जाएगी।
यूपी के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने बताया,''69000 सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण में कथित विसंगति को दूर करने के लिए आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों की भर्ती की जायेगी|आज से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है|
राज्य सरकार ने 68500 और 69000 शिक्षक भर्ती के रिक्त पड़े 17 हजार पदों पर नई भर्ती करने का ऐलान किया है। 2018 जनवरी में 68500 और दिसम्बर 2018 में 69000 शिक्षक भर्ती शुरू हुई थीं। इनमें 68500 में लगभग 45 हजार और 69 हजार शिक्षक भर्ती में लगभग 68 हजार शिक्षक भर्ती हुए हैं। इसके बाद भी 17 हजार पद रिक्त रह जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द करते हुए 2017 में 1.37 लाख पदों को भरने का आदेश दिया था। इसी क्रम में रिक्त पदों को भरने का फैसला लिया गया है।
संशोधित 69000 सहायक अध्यापक भर्ती में आरक्षण की प्रक्रिया में विसंगति से प्रभावित आरक्षित वर्ग के लगभग 6000 अभ्यर्थियों की होगी भर्ती इसके अतिरिक्त 17000 रिक्त पदों पर की जायेगी नयी भर्ती
उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ० सतीश चन्द्र द्विवेदी ने आज बापू भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में यह जानकारी देते हुए बताया कि 69000 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण की विसंगति को दूर करने हेतु आरक्षित वर्ग के प्रभावित लगभग 6000 अभ्यर्थियों की भर्ती की जायेगी, जिसकी प्रक्रिया आज से ही प्रारम्भ कर दी गयी है।
डा0 द्विवेदी ने बताया कि राज्य सूचना विज्ञान केन्द्र को प्रॉसेस फ्लो आज दिनांक 24.12.2021 को उपलब्ध करा दिया जाएगा, राज्य सूचना विज्ञान केन्द्र द्वारा प्रॉसेस फ्लो (प्रक्रिया) के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की चयन सूची दिनांक 28.12.2021 तक तैयार की जायेगी, राज्य सूचना विज्ञान केन्द्र द्वारा प्राप्त करायी गई चयन सूची का परीक्षण दिनांक 29.12.2021 तक किया जायेगा, राज्य सूचना विज्ञान केन्द्र की वेबसाइट पर सूची का प्रकाशन दिनांक 30.12.2021 को किया जायेगा तत्पश्चात जनपद स्तर पर अभिलेखों का परीक्षण दिनांक 03.01.2022 से 05.01.2022 तक किया जायेगा और दिनांक 06.01.2022 को नियुक्ति पत्र निर्गत किया जायेगा।
डॉ० द्विवेदी ने बताया कि मा0 सर्वोच्च न्यायालय में योजित सिविल अपील संख्या-9529/2017 उ0प्र0 राज्य व अन्य बनाम आनन्द कुमार यादव व अन्य में पारित आदेश दिनांक 25.07.2017 द्वारा दिये गये आदेश के अनुपालन में 1,37.000 पदों पर दो चरणों (68500 एवं 69000) में की गयी चयन प्रक्रिया के उपरान्त रिक्त लगभग 17,000 पदों पर नयी भर्ती किये जाने का भी निर्णय लिया गया है।