मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भाजपा में इस्तीफों का दौर जारी: विधायक मुकेश वर्मा ने छोड़ी पार्टी, बोले-अभी और कई नेता..

लखनऊ: उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी उठापटक का दौर जारी है| मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़ने के बाद इस्तीफों का सिलसिला जारी है।…

भाजपा में इस्तीफों का दौर जारी: विधायक मुकेश वर्मा ने छोड़ी पार्टी, बोले-अभी और कई नेता..
भाजपा में इस्तीफों का दौर जारी: विधायक मुकेश वर्मा ने छोड़ी पार्टी, बोले-अभी और कई नेता.. | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh)  में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी उठापटक का दौर जारी है| मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़ने के बाद इस्तीफों का सिलसिला जारी है। बीजेपी विधायक मुकेश वर्मा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है|  स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में शिकोहाबाद (फिरोजाबाद) से भाजपा विधायक मुकेश वर्मा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।



मुकेश वर्मा ने कहा,'', ''स्वामी प्रसाद मौर्य हमारे नेता हैं. वह जो भी फैसला लेंगे हम उसका समर्थन करेंगे. आने वाले दिनों में और भी कई नेता हमारे साथ आएंगे.''



मुकेश वर्मा ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भेजा है। उन्होंने अपने त्यागपत्र में लिखा है कि भाजपा की प्रदेश सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल के दौरान दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं को तवज्जों नहीं दी और न उन्हें कोई सम्मान दिया है|



गुरुवार सुबह उन्होंने कहा,'भाजपा सरकार द्वारा पांच वर्ष के कार्यकाल में दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं व जनप्रतिनिधियों को कोई तवज्जो नहीं दी गई और न ही कोई उचित सम्मान दिया गया। इसके अलावा दलित, पिछड़ों किसानों व बेरोजगारों की उपेक्षा की गई। ऐसे कूटनीतिक रवैये के कारण मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य शोषित, पीड़ितों की आवाज हैं और वह हमारे नेता हैं मैं उनके साथ हूं।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।