लखनऊ: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए के लिए 50 महिलाओं सहित 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने उन्नाव रेप पीड़िता की मां और सहारनपुर से आशा कार्यकर्ता पूनम पांडेय को भी प्रत्याशी बनाया है| बता दें कि उन्नाव रेप कांड को लेकर कांग्रेस लगातार बीजेपी को घेरती रही है| उन्नाव के इस बहुचर्चित रेप मामले में पूर्व बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर जेल में हैं| उन्नाव सदर सीट से कांग्रेस ने रेप पीड़िता की मां को टिकट दिया। 50 महिला उम्मीदवारों में सहारनपुर से आशा कार्यकर्ता पूनम पांडेय को प्रत्याशी बनाया गया है। पूनम पांडेय ने मानदेय बढ़ाने के लिए आंदोलन किया था।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि,'' हमारी सूची में जो महिलाएं हैं उनमें से कुछ पत्रकार हैं, कुछ संघर्षशील महिलाएं हैं, सामाजिक कार्यकर्ता हैं, ऐसी भी महिलाएं हैं जिन्होंने बेहद अत्याचार झेला है। आज कांग्रेस यूपी चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी करने जा रही है। 125 लोगों की पहली सूची में 50 महिलाएं हैं।
वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता ने बताया कि,''हमारी उन्नाव की प्रत्याशी उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां हैं। हमने उनको मौका दिया है कि वे अपना संघर्ष जारी रखें। जिस सत्ता के जरिये उनकी बेटी के साथ अत्याचार हुआ, उनके परिवार को बर्बाद किया गया, वही सत्ता वे हासिल करें। हमने सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों में से एक रामराज गोंड को भी टिकट दिया है। इसी तरह आशा बहनों ने कोरोना में बहुत काम किया, लेकिन उन्हें पीटा गया। उन्हीं में से एक पूनम पांडेय को भी हमने टिकट दिया है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि,''''सदफ जाफर ने सीएए-एनआरसी के समय बहुत संघर्ष किया था। सरकार ने उनका फोटो पोस्टर में छपवाकर उन्हें प्रताड़ित किया। मेरा संदेश है कि अगर आपके साथ अत्याचार हुआ तो आप अपने हक के लिए लड़ें। कांग्रेस ऐसी महिलाओं के साथ है। जो महिलाएं पहली बार चुनाव लड़ रही हैं, वे संघर्षशील और हिम्मती महिलाएं हैं। कांग्रेस पार्टी उन्हें पूरा सहयोग करेगी। अपनी सूची से हम संदेश देना चाहते हैं कि राजनीति का असली मकसद सेवा है। यह काफी हद तक बदल चुका है, लेकिन हम इस मकसद को वापस लाना चाहते हैं।
प्रियंका गांधी ने कहा कि,'''हमारे पास बहुत सी महिलाओं के आवेदन आए, उनमें से कई ऐसी हैं जिन्हें कभी मौका नहीं मिला। कई ऐसी हैं जिन्होंने बहुत संघर्ष किया है और पहली बार चुनाव लड़ रही हैं।हमारा लक्ष्य ये भी है कि हमारी भूमिका बढ़े, हमारी पार्टी मजबूत बने। हमने तय किया है कि हम नकरात्मक कैंपेन नहीं करेंगे। हम सकारात्मक मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे। महिलाओं, दलितों, युवाओं के मसलों पर चुनाव लड़ेंगे ताकि प्रदेश आगे बढ़े।
उन्होंने कहा कि,'',''युवाओं पर बात क्यों नहीं होती है? पीड़िताओं की बात क्यों नहीं होती है? बेरोजगारों के साथ हो रहे अन्याय की बात क्यों नहीं हो रही है? क्या वे किसी प्रतिशत में नहीं हैं?..हमने महिलाओं की बात शुरू की तो सभी पार्टियां घोषणाएं करने लगीं। भाजपा, सपा, आरएलडी, बसपा सबने घोषणाएं कीं। हमारी यही सफलता है कि अब महिलाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि,मैंने जो प्रयास शुरू किए हैं वह जारी रखूंगी, मैं चुनाव के बाद भी यूपी में ही रहूंगी। अगर हमारी पार्टी कहती है कि हमारी भूमिका कहीं और भी होनी चाहिए तो मैं वह भी करूंगी। पार्टी को मजबूत करने का हमारा प्रयास जारी रहेगा। हमारी पहली सूची में 40% महिलाएं और 40% प्रतिशत युवा हैं। हमें आशा है कि इनके जरिये हम प्रदेश में एक नये तरह की राजनीति की पहल करें। इनमें पत्रकार, अभिनेत्री और ऐसी संघर्षशील महिलाएं हैं जिन्होंने बहुत अत्याचार झेला है।
हमारी उन्नाव की प्रत्याशी गैंगरेप पीड़िता की माता आशा सिंह जी हैं। वे चुनाव लड़ना चाहती हैं। हमने उन्हें मौका दिया है, जिस सत्ता के जरिये उनके पति की हत्या हुई, बेटी का बलात्कार हुआ, एक्सीडेंट कराया, वही सत्ता अपने हाथों में लें। आशा बहनों ने कोविड के समय अपनी जान की परवाह न करके देश की सेवा की। उनका मानदेय नहीं बढ़ाया तो बहनों ने आवाज उठायी। शाहजहांपुर की आशा कार्यकर्ता पूनम पांडेय को पुलिस ने बुरी तरह पीटा था। वे भी हमारी प्रत्याशी होंगी।
उन्होंने कहा कि,''सोनभद्र नरसंहार में 13 आदिवासी मारे गए थे। रामराज गोंड नाम के एक आदिवासी लड़के ने उनके लिए आवाज उठाई। उन्होंने राजनीति शुरू की ताकि अपना संघर्ष जारी रख सकें। अब वे हमारे जिलाध्यक्ष हैं और पार्टी के प्रत्याशी भी होंगे। हमारे प्रत्याशियों की सूची एक नया संदेश दे रही है कि अगर आपके साथ अत्याचार हुआ तो आपमें ये शक्ति है कि आप अपने हक के लिए लड़ें। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस आपका समर्थन करेगी। आप राजनीति में आएं और अपनी लड़ाई लड़ें।
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि,''हमने अपने सभी नेताओं कार्यकर्ताओं से कहा है कि हम नकारात्मक नहीं, सिर्फ सकारात्मक कैंपेन करेंगे। हम चाहते हैं कि भविष्य की बातें हों, विकास की बातें हों, महिला-दलित सशक्तिकरण की बातें हों, समस्याओं को हल करने की बातें हों। हम चाहते हैं कि पूरे उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाया जाए। आप 80 और 20 प्रतिशत की बात करते हैं। जितने नौजवान यूपी में बेरोजगार हैं उनका प्रतिशत क्यों नहीं गिनाते? जितने नौजवानों को नौकरी नहीं मिली उनकी बातें क्यों होतीं? | उन्होंने कहा कि,'''किसी को यह शुरुआत करनी होगी कि सही मुद्दों पर चर्चा हो। अब राजनीति को सही और रचनात्मक दिशा में ले जाना होगा। हमें बात करनी होगी कि हम शिक्षा, सेहत और सुरक्षा पर क्या करने जा रहे हैं। नफरत की बातें करना आसान है।
कांग्रेस नेताओं के पार्टी से जाने पर उन्होंने कहा कि,''आया राम गया राम हर चुनाव में, हर पार्टी में होता है। मुझे नहीं लगता कि यह कोई ऐसी चीज है जिससे किसी पार्टी को घबराना चाहिए। अगर हमारे साथी जाते हैं तो हमें लगता है कि वे हमारे संघर्ष से पीछे हट रहे हैं।