लखनऊ: UP Vidhan Sabha Chunav 2022 Date: BSP प्रमुख मायावती ने कहा,' "चुनाव आयोग ने 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा की है। मुख्य चुनाव आयोग ने जो भी चुनाव आचार सहिता लागू की है, हमारी पार्टी उसका पालन करेगी। आज मैंने लखनऊ प्रदेश कार्यालय में उम्मीदवारों के फाइनल चयन करने को लेकर पार्टी के खास लोगों की बैठक बुलाई है|
चुनाव आयोग द्वारा 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद मायावती ने कहा था,''यूपी सहित पाँच राज्यों में विधानसभा आमचुनाव हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तिथि की घोषणा का स्वागत है। आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि आयोग यह चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष, सुचारू व शान्तिपूर्वक कराने की अपनी ज़िम्मेदारी को जन अकांक्षा के अनुरूप पूरी मुस्तैदी से जरूर निभाएगा।
उन्होंने कहा कि ,''खासकर सत्ताधारी पार्टी द्वारा हर चुनाव में नए-नए हथकण्डे अपनाकर आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने की प्रवृति घातक रूप से आम होती जा रही है, जिसपर इस चुनाव में पूरी गंभीरता से ध्यान देने एवं तत्परता के साथ उसके विरुद्ध कार्रवाई करने की चुनाव आयोग से ख़ास अपील।
BSP प्रमुख,'' चुनाव लोकतंत्र का त्योहार है जिसके प्रति खासकर ग़रीब, मजदूर व मेहनतकश लोग अति-उत्साहित रहते हैं, जिनकी भावना व अधिकारों की विशेषकर वोटिंग वाले दिन हर प्रकार से रक्षा जरूर हो। नागरिकों के मताधिकार की रक्षा उनके मूलभूत अधिकार की तरह संविधान के मंशा के अनुरूप हो तो बेहतर।
उन्होंने कहा कि ,'' बी.एस.पी. के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व उम्मीदवारों आदि को भी सख्त निर्देश है कि वे पार्टी अनुशासन के साथ-साथ आज से ही लागू आदर्श चुनाव आचार संहिता (Model Code of Conduct) का कड़ाई के साथ अनुपालन करें।
https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-election-in-7-phases-from-february-10-to-march-7-result-will-come-on-10th-march
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव तारीखों (Uttar Pradesh assembly elections dates) का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग (ECI) ने शनिवार को उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों (Vidhan Sabha Chunav 2022 Dates) की घोषणा कर दी| उत्तर प्रदेश में इस बार विधानसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे। 10 मार्च को आएंगे यूपी चुनाव के नतीजे।
चुनाव आयोग ने बताया था कि यूपी में सात चरणों में चुनाव होंगे। 403 विधानसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होगा। दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवा चरण 27 फरवरी, छठा चरण तीन मार्च, सातवां चरण 7 मार्च को होगा। जबकि मतगणना 10 मार्च को होगी। वोटिंग के दौरान कोरोना गाइड लाइन का पालन करना होगा।