UP Chunav 2022: बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण के 51 उम्मीदवार की सूची जारी की| मायावती ने दूसरे चरण की 55 में से 51 उम्मीदवारों की सूची जारी की हैं। उन्होंने कहा कि,''बचे हुए 4 उम्मीदवारों के नाम भी जल्द घोषित किए जाएंगे। जिन 51 नामों की मायावती ने घोषणा की है। उनमें 3 महिलाएं हैं। जबकि 21 मुस्लिम चेहरे हैं। इसके अलावा, एक यादव और एक वैश्य और एक ब्राह्मण प्रत्याशी को भी टिकट दिया है। मायावती ने BSP कार्यकर्ताओं से कहा कि हर पोलिंग बूथ को जिताना है, बसपा को सत्ता में लाना है।
बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने कहा कि,''इस बार हमारा चुनावी नारा होगा 'हर पोलिंग बूथ को जिताना है BSP को सत्ता में लाना है'|मायावती ने कहा कि हमने कार्यकर्ताओं से कहा है कि कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए चुनाव प्रचार करें। मुझे पूरी उम्मीद है कि कोरोना के विकट समय में भी कार्यकर्ता अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए काम करेंगे।
बेहट से रईस मलिक और नकुड़ से साहिल खान को टिकट मिला है। सहारनपुर से अजब सिंह और सहारनपुर नगर से मनीष अरोड़ा उम्मीदवार होंगे। गंगोह से नोमान मसूद का नाम है। देवबंद से चौधरी राजेंद्र सिंह उम्मीदवार होंगे। गंगोह से नोमान मसूद का नाम है। देवबंद से चौधरी राजेंद्र सिंह उम्मीदवार होंगे। रामपुर मनिहारन से रविंद्र कुमार गोल्डू को उम्मीदवार बनाया है। नजीबाबाद से शाहनवाज आलम को टिकट दिया है।
51 नामों की पूरी लिस्ट
| विधानसभा | उम्मीदवार |
| बेहट | रईस मलिक |
| नकुड़ | साहिल खान |
| सहारनपुर नगर | मनीष अरोड़ा |
| सहारनपुर | अजब सिंह |
| देवबंद | चौधरी राजेन्द्र सिंह |
| रामपुर मनिहारन | रविन्द्र कुमार मौल्हू |
| गंगोह | नोमान मसूद |
| नजीबाबाद | शाहनवाज आलम |
| नगीना | ब्रज पाल सिंह |
| बढापुर | मोहम्मद गाजी |
| धामपुर | कमाल अहमद |
| नहटौर | प्रिया सिंह |
| बिजनौर | रुचिवीरा |
| चांदपुर | डाक्टर शकील हाशमी |
| नूरपुर | हाजी जियाउदीन अंसारी |
| कांठ | आफाक अली खां |
| ठाकुरद्वारा | मुजाहिद अली |
| मुरादाबाद देहात | अकील चौधरी |
| मुरादाबाद नगर | इरशाद हुसैन सैफी |
| कुन्दरकी | हाजी चांदबाबू मलिक |
| बिलारी | अनिल कुमार चौधरी |
| चंदौसी | रणविजय सिंह |
| असमौली | रफातुल्ला उर्फ नेता छिद्दा |
| संभल | शकील अहमद कुरैशी |
| गुन्नौर | फिरोज |
| स्वार | अध्यापक शंकर लाल सैनी |
| चमरौव्वा | अब्दुल मुस्तफा हुसैन |
| विलासपुर | राम अवतार कश्यप |
| रामपुर | सदाकत हुसैन |
| मिलक | सुरेन्द्र सिंह सागर |
| धनौरा | हरपाल सिंह |
| नौगांव सादात | सादाब खां उर्फ टाटा |
| अमरोहा | मोहम्मद नावेद अयाज |
| हसनपुर | फिरेराम उर्फ फिरे सिंह गुर्जर |
| बिसौली | जयपाल सिंह |
| सहसवान | हाजी विट्टन मुर्सत |
| बिल्सी | ममता शाक्य |
| बदायूं | राजेश कुमार सिंह |
| शेखूपुर | मुस्लिम खां |
| दातागंज | रचित गुप्ता |
| बहेड़ी | आसेराम गंगवार |
| मीरगंज | कुंवर भानू प्रताप सिंह गंगवार |
| भोजीपुरा | योगेश पटेल |
| बिथरी चैनपुर | आशीष पटेल |
| बरेली कैंट | अनील कुमार बाल्मीकि |
| आंवाला | लक्ष्मण प्रसाद लोधी |
| कटरा | राजेश कश्यप |
| जलालाबाद | अनिरुद्द सिंह यादव |
| तिलहर | नवाब फैजान अली खां |
| पुवांया | उदयवीर सिंह जाटव |
| शाहजहांपुर | सर्वेश चंद्र धांधू मिश्रा |
मायावती ने अपनी बर्थडे पर जारी की थी पहली लिस्ट
इससे पहले मायावती ने 15 जनवरी को अपनी बर्थडे पर 53 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। उस लिस्ट में 53 में से 14 उम्मीदवार मुस्लिम रहे हैं। 9 चेहरे ब्राह्मण थे। एससी कैटेगिरी के 9 , 4 क्षत्रिय और 12 चेहरे पिछड़े वर्ग से रहे हैं। जबकि महिला प्रत्याशी सिर्फ 3 रहीं हैं।
मायावती ने कहा था कि हम किसी पार्टी से गठबंधन नहीं कर हरे हैं। हमें पूरा भरोसा है कि हमें इस बार पूर्ण बहुमत मिलेगा। मायावती ने इस बार चुनाव की कमान सतीश मिश्रा और अपने भतीजे आनंद को दी है। मायावती ने कहा था कि बीएसपी इस बार उत्तर प्रदेश में सत्ता में वापसी आएगी। लोग बीएसपी के पिछले कामकाज के आधार पर वोट देंगे और सत्ता में लाएंगे।