मुख्य सामग्री पर जाएँ
20 सितंबर 2026

मुंबई के ताड़देव इलाके में 20 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 7 की मौत; 28 लोग झुलसे

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई में शनिवार को सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां के ताड़देव इलाके में शनिवार सुबह एक 20 मंजिली रिहायशी इमारत में आग लग गई। ताड़देव में भाटिया अस्पताल के पास कमला इमारत की 20…

मुंबई के ताड़देव इलाके में 20 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 7 की मौत; 28 लोग झुलसे
मुंबई के ताड़देव इलाके में 20 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 7 की मौत; 28 लोग झुलसे | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई में शनिवार को सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां के ताड़देव इलाके में शनिवार सुबह एक 20 मंजिली रिहायशी इमारत में आग लग गई। ताड़देव में भाटिया अस्पताल के पास कमला इमारत की 20वीं मंजिल में आग लग गई जिसमें 7 लोगों की झुलसकर मौत हो गई है, जबकि 28 लोग घायल हो गए हैं। दमकल की 13 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं| 



कमला बिल्डिंग की 18वीं मंजिल पर सुबह करीब 7 बजे आग लग गई| इसके बाद आग को काबू करने के लिए 13 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। जान गंवाने वालों में से दो बुजुर्ग हैं। वहीं, 28 लोग झुलस गए। इनमें 6 बुजुर्ग हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें से तीन लोगों की हालत गंभीर है। 



बताया जा रहा है कि करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद इसे बुझा दिया गया। अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चला है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका के अफसरों ने बताया कि नायर अस्पताल में 5, कस्तूरबा अस्पताल और भाटिया अस्पताल में एक-एक की मौत हुई।



बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बताया,''मुंबई के भाटिया अस्पताल के पास ताड़देव इलाके की इमारत कमला सोसायटी में 20 मंजिला कमला इमारत में आग लगने की घटना में सात लोगों की मौत हो गई है| घटनास्थल पर महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे पहुंचे।



मुंबई के CFO हेमंत परब ने बताया,''अबतक 28 लोग घायल हुए हैं, इन्हें विभिन्न अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। बिल्डिंग में अग्निशमन की व्यवस्था है लेकिन वो किसी कारण से नहीं हुई जिससे ये हादसा हुआ। धुएं के कारण बिल्डिंग में मौजूद लोगों की तबियत ख़राब हुई|



मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन इमरात के आसपास धुएं के कारण सांस लेना मुश्किल हो रहा है। छह बुजुर्गों को सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 



ताड़देव इलाके में आग की घटना पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने बताया कि,''कमला बिल्डिंग में लगी आग की घटना की जांच की जाएगी| मंत्री आदित्य ठाकरे और  मंत्री असलम शेख इस पर गौर करेंगे|



मुंबई DCP सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि,'दमकल की 21 गाड़ियां आई हैं, ट्राफिक पुलिस व स्थानीय पुलिस की मदद ली गई। अनुमान है कि 15वें फ्लॉर पर आग लगी और उपर तक गई। 19वां फ्लॉर ज़्यादा  प्रभावित हुआ है। 15 घायलों को विभिन्न आस्पताल में भर्ती कराया गया है, इनमें से 4 गंभीर बताए गए हैं|



घटनास्थल पर पहुंचे मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा,'मुंबई के तारदेव इलाके में कमला इमारत में आग लगने की घटना में मृतक के परिवारों को सरकार 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देगी|



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के तारदेव अग्निकांड हादसे में मृतकों के परिजनों के लिए PMNRF से प्रत्येक को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 7 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।