मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

UP Chunav 2022: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जारी किया महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र

लखनऊ: लखनऊ में उत्‍तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं के लिए अलग घोषणापत्र जारी किया है| कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस का महिला घोषणा पत्र (शक्ति वि…

UP Chunav 2022: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जारी किया महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र
UP Chunav 2022: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जारी किया महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: लखनऊ में उत्‍तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं के लिए अलग घोषणापत्र जारी किया है| कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी  ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस का महिला घोषणा पत्र (शक्ति विधान) जारी किया। इसमें राजनीतिक और सामाजिक रूप से महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की बात कही है| देश की राजनीति में यह पहली बार है जब महिलाओं के लिए अलग  घोषणापत्र जारी किया गया है|



लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,''हमने एक महिला घोषणा पत्र बनाया है जिसमें हम ये कहना चाहते हैं कि हम महिलाओं को सचमुच सशक्त बनाना चाहते हैं और इसके लिए हमें एक ऐसा वातावरण बनाना पड़ेगा जहां महिलाओं की अभिव्यक्ति बंधनों को तोड़ सके| इस शक्ति विधान के जरिये कांग्रेस पार्टी प्रदेश की महिलाओं के लिए समानता, न्याय, स्वतंत्रता, गरिमा एवं आत्मसम्मान के प्रति एक अनूठा और दृढ़प्रतिज्ञ विकल्प पेश कर रही है।



राजनीति में महिलाओं की समुचित हिस्सेदारी समाज के स्वभाव, देश की राजनीति एवं शासन में बदलाव की कुंजी है। महिलाओं की इस राजनीतिक शक्ति से ही उत्तर प्रदेश का भविष्य बदलेगा। महिलाएं अब अन्याय सहने को तैयार नहीं हैं। इसलिए हमने महिला घोषणापत्र बनाया है। इसके छह हिस्से हैं: स्वाभिमान, स्वावलंबन, शिक्षा, सम्मान, सुरक्षा और सेहत।



प्रियंका गांधी ने कहा,'''ये घोषणापत्र प्रदेश की महिलाओं की आशाओं-आकांक्षाओं की सामूहिक अभिव्यक्ति है जो वर्तमान सरकार में अभूतपूर्व हिंसा, शोषण व सरकार की महिला विरोधी विचारधारा का सामना कर रही हैं। भारतीय संसद और विधानसभाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व महज 15 फीसदी है। कांग्रेस ने इस निराशाजनक तस्वीर को बदलने का संकल्प लिया है। हम 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देंगे।



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,''हमने महिला घोषणापत्र को छह हिस्सों में बांटा है, स्वाभिमान, स्वावलंबन, शिक्षा, सम्मान, सुरक्षा और सेहत। हमने घोषणापत्र में ये घोषणा की है कि नए सरकारी पदों में आरक्षण प्रावधानों के अनुसार 40% महिलाओं की नियुक्ति होगी|  गांधी ने कहा,''राजनीति में हम 40% हिस्सेदारी से शुरू कर रहे हैं, हम चाहते हैं कि ये एक दिन 50% बने। कामकाजी महिलाओं के लिए 25 शहरों में सुरक्षित और नवीनतम सुविधाओं वाले छात्रावास बनाए जाएंगे, मनरेगा में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी|



स्नातक में नामांकित लड़कियों को स्कूटी मिलेगी। महिलाओं को हर साल तीन गैस सिलेंडर मुफ़्त मिलेंगे। परिवार में पैदा होने वाली प्रत्येक बालिका के लिए एक एफडी बनवाई जाएगी। हमने पुलिस बल में 25% महिलाओं को नौकरी देने की घोषणा की है|




घोषणापत्र जारी करने से पहले आज सुबह प्रियंका गांधी ने कहा,''पिछले कई महीने में उप्र कांग्रेस ने प्रदेश भर की महिलाओं से सलाह-मशविरा किया और उनके लिए एक नई राह बनाने का खाका तैयार किया।  शक्ति विधान गृहणियों, कॉलेज की लड़कियों, आशा व आंगनबाड़ी बहनों, स्वयं-सहायता समूह की बहनों, शिक्षिकाओं और प्रोफेशनल महिलाओं की आवाज़ का प्रतिबिम्ब है। अब से कुछ ही देर में उप्र कांग्रेस अपना महिला घोषणा पत्र (शक्ति विधान) जारी करेगी। यह महिला घोषणा पत्र (शक्ति विधान) महिला सशक्तिकरण एवं राजनीति में महिलाओं की भूमिका के लिए मील का पत्थर बनेगा।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।