मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

यूपी चुनाव 2022: मौर्य के बाद लगी इस्तीफों की झड़ी के बाद सपा ने स्वतंत्र देव सिंह को भेजा ताला, कहा- 10 मार्च के बाद भाजपा दफ्तर पर ताला लगा घर लौट जाइएगा

लखनऊ: UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है|'योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा का साथ छोड़ समाजवादी पार्टी का दामन थाम…

यूपी चुनाव 2022: मौर्य के बाद लगी इस्तीफों की झड़ी के बाद सपा ने स्वतंत्र देव सिंह को भेजा ताला, कहा- 10 मार्च के बाद भाजपा दफ्तर पर ताला लगा घर लौट जाइएगा
यूपी चुनाव 2022: मौर्य के बाद लगी इस्तीफों की झड़ी के बाद सपा ने स्वतंत्र देव सिंह को भेजा ताला, कहा- 10 मार्च के बाद भाजपा दफ्तर पर ताला लगा घर लौट जाइएगा | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है|'योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा का साथ छोड़ समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है| स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद मंगलवार को 3 और भी विधायकों ने बीजेपी छोड़ दी है| उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले BJP में मची भगदड़ के बाद मंगलवार को समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा है| समाजवादी पार्टी ने भाजपा कार्यालय लखनऊ को उपहार के रूप में एक ताला भेजा है।



स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद 3 विधायकों के इस्तीफे के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व मंत्री आईपी सिंह ने BJP मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को तोहफे के रूप में एक ताला भेज दिया है| स्वतंत्र देव सिंह से उन्होंने कहा,''10 मार्च के बाद BJP मुख्यालय पर ताला लगा घर लौट जाइएगा। 



स्वतंत्र देव सिंह को ट्विटर पर टैग करते हुए आईपी सिंह ने लिखा,''ओमप्रकाश राजभर जी,जयंत चौधरी जी, राजमाता कृष्णा पटेल जी,संजय चौहान जी और अब स्वामीप्रसाद मौर्य जी समाजवादी पार्टी के साथ हैं। मैंने BJP मुख्यालय पर स्वतंत्र देव सिंह जी को एक ताला तोहफे के रूप में भेज दिया है, 10 मार्च के बाद लगा घर लौट जाइएगा। लहर नहीं, अब सपा की आँधी चल रही है। 



आईपी सिंह ने कहा,''इस ताले के साथ तीन चाभियां है। जो क्रमशः स्वतंत्र देव सिंह ,सुनील बंसल व योगी जी सुविधानुसार अपने अपने उपयोग में ले सकते है।



उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के मंगलवार को मंत्रिमंडल और भाजपा से इस्तीफा देने के बाद तीन अन्य भाजपा विधायकों ने भी पार्टी छोड़ दी। इनमें तिलहर विधायक रोशन लाल वर्मा, बिल्हौर विधायक भगवती प्रसाद सागर और तिंदवारी विधायक बृजेश प्रजापति शामिल हैं। रोशन लाल वर्मा भी ने समाजवादी पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।