मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

जल्दी ही चुनावी घोषणा पत्र जारी करेगी सपा: अखिलेश ने कहा- हिट विकेट हो चुकी है भाजपा, पवेलियन से जा चुकी है बाहर

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं से कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करने की अपील करते हुए कहा है कि हमें चुनाव आयोग की गाइडलाइन क…

जल्दी ही चुनावी घोषणा पत्र जारी करेगी सपा: अखिलेश ने कहा- हिट विकेट हो चुकी है भाजपा, पवेलियन से जा चुकी है बाहर
जल्दी ही चुनावी घोषणा पत्र जारी करेगी सपा: अखिलेश ने कहा- हिट विकेट हो चुकी है भाजपा, पवेलियन से जा चुकी है बाहर | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं से कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करने की अपील करते हुए कहा है कि हमें चुनाव आयोग की गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करना है। सभी घर-घर जाकर, अपने मोहल्ले और विधानसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क कर लोगों को समाजवादी पार्टी के कार्यक्रमों और नीतियों को समझाएं और चुनाव में वोट देने की अपील करें। 



यादव ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम को लेकर मुकदमा दर्ज होने पर कहा कि हमने तो वर्चुअल रैली की थी। लोग अपने आप आ गए। हमारी जानकारी में तो यह भी नहीं था कि पार्टी मुख्यालय के अन्दर भी धारा-144 लागू है। उन्होंने कहा नेता और कार्यकर्ता भाजपा से सावधान रहें क्योंकि वह कोविड-19 पर बड़ी साजिश कर सकती है। 



 समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया से वार्ता में कांग्रेस से किसी भी प्रकार के गठबंधन से इनकार करते हुए कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में कहीं नहीं है। कांग्रेस केवल सपा को नुकसान पहुंचाने की साजिश कर रही है। दिल्ली में बैठकर कई दल सिर्फ यही काम कर रहे हैं कि समाजवादी पार्टी को किस तरह से हरा दिया जाए। 



अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पॉजिटिव और प्रोग्रेसिव पॉलिटिक्स कर रही है। हम भाजपा की तरह नेगेटिव राजनीति नहीं करते है। हम तमाम लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने का काम कर रहे हैं। जिससे कि सभी वर्ग के लोगों को आगे लाया जाए और बढ़ाया जाए। 



 यादव ने स्पष्ट तौर पर कहा कि सपा गठबंधन के साथ प्रदेश की 80 फ़ीसदी जनता है। जो 20 फ़ीसदी बचे थे, वह भी हमारे साथ आ रहे हैं। प्रदेश की 100 फ़ीसदी जनता मिलकर इस बार भाजपा का सफाया कर देगी। प्रदेश की जनता जानती है कि भाजपा ने सिर्फ झूठ बोला है और धोखा दिया है। 



यादव ने कहा कि भाजपा हिट विकेट हो चुकी है, रन आउट हो चुकी है, वह पवेलियन से बाहर जा चुकी है। समाजवादी पार्टी जल्दी ही प्रत्याशियों की और सूची जारी कर देगी और हम बहुत जल्दी ही चुनाव घोषणा पत्र भी जारी करेंगे। हमारा चुनाव घोषणा पत्र प्रोग्रेसिव होगा, प्रदेश के विकास, नौजवानों के रोजगार, महिलाओं के उत्थान, किसानों के सम्मान, सभी वर्गों के विकास के लिए योजनाएं होंगी।



अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को चौपट कर दिया है। हम चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा गरीबों का फ्री इलाज हो उन्हें दवाई, जांच, इलाज मुफ्त मिले। श्री यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में वर्चुअली समाजवादी पार्टी को समर्थन दे रहे राष्ट्रीय नेताओं और पार्टियों को मैं धन्यवाद देता हूं।



उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी उन्हीं महिला प्रत्याशियों को उतारेगी जो चुनाव जीतेगी। हम हारने के लिए चुनाव नहीं लड़ाएंगे। मुख्यमंत्री जी के सम्बंध में सपा अध्यक्ष ने कहा कि वह कभी मथुरा तो कभी प्रयाग और अयोध्या से चुनाव लड़ने की चर्चा होती रही लेकिन भाजपा ने तो उन्हें पहले ही अपने घर भेज दिया। अब उन्हें गोरखपुर में ही रहना पड़ेगा।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।