मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

UP Vidhan Sabha Chunav 2022 Date: यूपी में चुनावों की तारीखों का ऐलान, 7 चरणों में होंगे चुनाव; 10 फ़रवरी को पहले चरण की वोटिंग; 10 मार्च को होगी वोटों की गिनती

UP Vidhan Sabha Chunav 2022 Date: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव तारीखों (Uttar Pradesh assembly elections dates) का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग (ECI) ने शनिवार को उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के व…

UP Vidhan Sabha Chunav 2022 Date: यूपी में चुनावों की तारीखों का ऐलान, 7 चरणों में होंगे चुनाव; 10 फ़रवरी को पहले चरण की वोटिंग; 10 मार्च को होगी वोटों की गिनती
UP Vidhan Sabha Chunav 2022 Date: यूपी में चुनावों की तारीखों का ऐलान, 7 चरणों में होंगे चुनाव; 10 फ़रवरी को पहले चरण की वोटिंग; 10 मार्च को होगी वोटों की गिनती | फ़ोटो: TVL News

UP Vidhan Sabha Chunav 2022 Date: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव तारीखों (Uttar Pradesh assembly elections dates) का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग (ECI) ने शनिवार को उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों (Vidhan Sabha Chunav 2022 Dates) की घोषणा कर दी| उत्तर प्रदेश में इस बार विधानसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे। 10 मार्च को आएंगे यूपी चुनाव के नतीजे। 



नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में चुनाव आयोग ने बताया कि यूपी में सात चरणों में चुनाव होंगे। 403 विधानसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होगा। दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवा चरण 27 फरवरी, छठा चरण तीन मार्च, सातवां चरण 7 मार्च को होगा। जबकि मतगणना 10 मार्च को होगी। वोटिंग के दौरान कोरोना गाइड लाइन का पालन करना होगा।



गोवा, पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव पर मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि,''सर्विस मतदाता को मिलाकर 18.34 करोड़ मतदाता इस चुनाव में हिस्सा लेंगे जिनमें से 8.55 करोड़ महिला मतदाता हैं| चंद्रा ने बताया कि मतदान केंद्रों की संख्या 2,15,368 है, 2017 के विधानसभा चुनावों से मतदान केंद्रों की संख्या 16% बढ़ाई गई है| अब उम्मीदवार ऑनलाइन भी आवेदन कर सकेंगे| सुविधा एप के जरिए ऑनलाइन नामांकन हो सकेगा



उम्मीदवार को आपराधिक इतिहास बताना होगा

80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग व्यक्ति और कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकते हैं| 80 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग व्यक्ति और कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकते हैं| उम्मीदवार को आपराधिक इतिहास बताना होगा| अवैध पैसों, शराब पर नजर रखी जाएगी|



15 जनवरी तक रोड शो, साइकिल यात्रा पर लगी रोक

सुशील चंद्रा ने कहा कि सभी चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों को फ्रंटलाइन वर्कर माना जाएगा और सभी पात्र अधिकारियों को 'एहतियाती खुराक' का टीका लगाया जाएगा. रोड शो, बाइक शो पर 15 जनवरी तक रोक रहेगी. 15 जनवरी तक नुक्कड़ सभाओं पर भी रोक रहेगी|



15 जनवरी 2022 तक किसी भी रोड शो, पदयात्रा, साइकिल रैली, बाइक रैली और जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। चुनाव आयोग स्थिति की समीक्षा करेगा और बाद में नए निर्देश जारी किए जाएंगे|



10 मार्च को 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना होगी

चंद्रा ने बताया कि,''उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण के मतदान होंगे, दूसरे चरण में 14 फरवरी को उत्तर प्रदेश के दूसरे चरण और पंजाब में एक चरण, उत्तराखंड में एक चरण, गोवा में एक चरण में मतदान पूरे होंगे| तीसरे चरण में 20 फरवरी को  उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के मतदान होंगे। चौथे चरण में 23 फरवरी को उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के मतदान होंगे। पांचवे चरण में 27 फरवरी को उत्तर प्रदेश के पांचवें चरण और मणिपुर के पहले चरण के मतदान होंगे| छठे चरण में 3 मार्च को उत्तर प्रदेश के छठे चरण और मणिपुर के दूसरे चरण के मतदान पूरे होंगे। उत्तर प्रदेश के 7वें और अंतिम चरण के मतदान 7 मार्च को पूरे होंगे| 10 मार्च को 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना होगी






यूपी में चुनाव 7 चरणों में होंगे 

10 फरवरी को यूपी में पहले चरण का चुनाव

● दूसरे चरण का यूपी में 14 फरवरी को होगा चुनाव

● तीसरे चरण का यूपी में 20 फरवरी

● चौथे चरण का यूपी में 23 फरवरी

● पांचवें चरण का यूपी में 27 फरवरी

● छठवा चरण का यूपी में 3 मार्च

● सातवां चरण का यूपी में 7 मार्च को होगा चुनाव

● 10 मार्च को आएंगे यूपी चुनाव के नतीजे।




● उत्तर प्रदेश का पहला चरण

अधिसूचना - 14 जनवरी

नामांकन की आखिरी तारीख - 21 जनवरी

नामांकन की जांच - 24 जनवरी

नाम वापसी - 27 जनवरी

मतदान - 10 फरवरी 



..

उत्तर प्रदेश का दूसरा चरण

अधिसूचना - 21 जनवरी

नामांकन की आखिरी तारीख - 28 जनवरी

नामांकन की जांच - 29 जनवरी

नाम वापसी - 31 जनवरी

मतदान - 14 फरवरी 


..

उत्तर प्रदेश का तीसरा  चरण

अधिसूचना -25 जनवरी

नामांकन की आखिरी तारीख- 1 फरवरी

नामांकन की जांच -2 फरवरी
नाम वापसी- 4 फरवरी

मतदान -20 फरवरी


..

उत्तर प्रदेश का चौथा  चरण

अधिसूचना- 27 जनवरी

नामांकन की आखिरी तारीख -3 फरवरी

नामांकन की जांच -4 फरवरी

नाम वापसी -7 फरवरी

मतदान -23 फरवरी



..

उत्तर प्रदेश का पांचवां  चरण

अधिसूचना -1 फरवरी

नामांकन की आखिरी तारीख- 8 फरवरी

नामांकन की जांच- 9 फरवरी

नाम वापसी- 11 फरवरी

मतदान- 27 फरवरी


..

उत्तर प्रदेश का छठा चरण

अधिसूचना -4 फरवरी

नामांकन की आखिरी तारीख -11 फरवरी

नामांकन की जांच -14 फरवरी

नाम वापसी -16 फरवरी

मतदान- 3 मार्च



..

उत्तर प्रदेश का सातवां चरण

अधिसूचना- 10 फरवरी

नामांकन की आखिरी तारीख- 17 फरवरी

नामांकन की जांच- 18 फरवरी

नाम वापसी- 21 फरवरी

मतदान- 7 मार्च



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।