Uttarakhand Vidhan Sabha Chunav 2022 Date: उत्तराखंड में चुनाव तारीखों (Uttar Pradesh assembly elections dates) का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग (Election Commission news) ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। उत्तराखंड में इस बार विधानसभा चुनाव एक ही चरण में होंगे। उत्तराखंड चुनाव के लिए 14 फरवरी में मतदान होगा और एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे। उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर विधानसभा चुनाव को लेकर वोट डाले जाने हैं। वर्ष 2017 में 4 जनवरी को पांच राज्यों के साथ-साथ उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान किया गया था।
वहीं चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही राज्य में आचार संहिता भी लागू हो गई है| चुनाव आयोग ने आज तारीखों का एलान करते हुए कहा कि उत्तराखंड़ की 70 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को चुनाव होंगे| नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे| चुनाव आयोग ने कहा कि कोरोना के बढ़ते केसों के बीच 15 जनवरी तक राजनैतिक रैलियों पर रोक लगाई गई है। कोविड केसों के कम होने पर ही रैली करने की अनुमति दी जाएगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया कि मतदान केंद्रों की संख्या 2,15,368 है, 2017 के विधानसभा चुनावों से मतदान केंद्रों की संख्या 16% बढ़ाई गई है| अब उम्मीदवार ऑनलाइन भी आवेदन कर सकेंगे| सुविधा एप के जरिए ऑनलाइन नामांकन हो सकेगा|
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया कि 80 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग व्यक्ति और कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकते हैं| उम्मीदवार को आपराधिक इतिहास बताना होगा| अवैध पैसों, शराब पर नजर रखी जाएगी|
चंद्रा ने बताया किचंद्रा ने बताया कि,''15 जनवरी 2022 तक किसी भी रोड शो, पदयात्रा, साइकिल रैली, बाइक रैली और जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। चुनाव आयोग स्थिति की समीक्षा करेगा और बाद में नए निर्देश जारी किए जाएंगे| चुनाव आयुक्त ने सभी चुनावी प्रदेश में चुनाव के दौरान सभी कर्मचारियों को पूरी तरह से वैक्सिनेटेड होने पर जोर दिया है। सभी कर्मचारी दोनों डोज लिए होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वैक्सिनेशन की दर भी अधिक है। साथ ही, आयुक्त ने कहा कि चुनाव के दौरान एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।