मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पार्टी जहां से सुनिश्चित करेगी मैं वहां से लड़ूंगी: लखनऊ कैंट से चुनाव लड़ने के सावल पर बीजेपी नेता अपर्णा यादव

नई दिल्ली: BJP में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव ने कहा,''लोकतंत्र में सभी स्वतंत्रत होकर अपनी विचारधारा से जुड़ सकते हैं। देश को बचाना है तो राष्ट्रवाद के साथ चलना है, BJP राष्ट्रवाद के लिए अग्रसर र…

पार्टी जहां से सुनिश्चित करेगी मैं वहां से लड़ूंगी: लखनऊ कैंट से चुनाव लड़ने के सावल पर बीजेपी नेता अपर्णा यादव
पार्टी जहां से सुनिश्चित करेगी मैं वहां से लड़ूंगी: लखनऊ कैंट से चुनाव लड़ने के सावल पर बीजेपी नेता अपर्णा यादव — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  BJP में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव ने कहा,''लोकतंत्र में सभी स्वतंत्रत होकर अपनी विचारधारा से जुड़ सकते हैं। देश को बचाना है तो राष्ट्रवाद के साथ चलना है,  BJP राष्ट्रवाद के लिए अग्रसर रही है। पार्टी जहां से सुनिश्चित करेगी मैं वहां से लड़ूंगी। मेरे लिए ज़रूरी है कि BJP का परचम लहराए| बीजेपी में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव ने कहा,'मैं पार्टी को धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने मुझे पार्टी का हिस्सा बनने का मौका दिया। 



अपर्णा यादव ने कहा,''मैं हमेशा पीएम मोदी और बीजेपी की नीतियों और विचारधाराओं के बारे में बहुत मुखर रही हूं। राष्ट्रवाद मेरे जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण पहलू है। मैंने हमेशा किसी भी चीज से पहले राष्ट्र के बारे में सोचा है।



लखनऊ कैंट सीट से चुनाव लड़ने के सावल पर उन्होंने कहा,''बीजेपी जो कहेगी..पार्टी जहां से सुनिश्चित करेगी मैं वहां से लड़ूंगी|



समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं।  बीजेपी में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जे.पी.नड्डा से मुलाकात की।




साल 2017 में सपा के टिकट पर लड़ा था चुनाव

अपर्णा यादव ने साल 2017 में लखनऊ की कैंट सीट से विधान सभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें भाजपा प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी से हार का सामना करना पड़ा था| साल 2017 के चुनाव में अखिलेश यादव ने भी अपर्णा के लिए प्रचार किया था|



प्रतीक यादव की पत्नी हैं अपर्णा

बता दें कि अपर्णा मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं| उनके पिता अरविंद सिंह बिष्ट एक पत्रकार रहे हैं| समाजवादी पार्टी की सरकार में उन्हें सूचना आयुक्त बनाया गया था| वहीं उनकी मां अंबी बिष्ट लखनऊ नगर निगम में अधिकारी हैं|



2011 में हुई थी अपर्णा और प्रतीक की शादी

अपर्णा यादव और प्रतीक यादव की मुलाकात स्कूल के दिनों में हुई थी| लखनऊ के लोरेटो कॉन्वेंट इंटरमीडिएट कॉलेज से शुरुआती पढ़ाई करने वाली अपर्णा ने ब्रिटेन की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशन एंड पॉलिटिक्स में मास्टर डिग्री ली है| अपर्णा और प्रतीक की सगाई 2010 में हुई थी| दोनों की शादी दिसंबर 2011 में मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव सैफई में हुई| दोनों की एक बेटी है|


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।