मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 अगस्त 2026

प्रियंका गांधी की देखरेख में लड़ेंगे यूपी चुनाव: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष

लखनऊ: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा,'''किसी को भी मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने का फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व की टीम तय करती है... उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रियंका गांधी की देखरेख में होग…

प्रियंका गांधी की देखरेख में लड़ेंगे यूपी चुनाव: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष
प्रियंका गांधी की देखरेख में लड़ेंगे यूपी चुनाव: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू  ने कहा,'''किसी को भी मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने का फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व की टीम तय करती है... उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रियंका गांधी की देखरेख में होगा। हमें विश्वास है कि उत्तर प्रदेश की जनता का आशीर्वाद कांग्रेस को मिलेगा|



रविवार को अजय कुमार लल्लू ने कहा,' जिस तरह से कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल के रूप में सड़कों पर उतर रही है, जिस तरह से प्रियंका गांधी के नेतृत्व में यूपी के युवाओं, गरीबों और किसानों में जोश है, हमें विश्वास है कि कांग्रेस 2022 में लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी और सरकार बनाएगी।



यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा,'यह एक परंपरा है कि केंद्रीय नेतृत्व सीएम का चेहरा तय करता है। यूपी चुनाव हमारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। यूपी की जनता को कांग्रेस से उम्मीद है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस यूपी में चुनाव लड़ेगी। विश्वास है हमें लोगों का आशीर्वाद मिलेगा|



यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा,' यूपी में बीजेपी के लिए कांग्रेस सबसे बड़ी चुनौती है| सपा, बसपा के नेता निराश हैं क्योंकि लोगों ने उन्हें खारिज कर दिया है| 



कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा' कांग्रेस पार्टी में सपा, बसपा में से किसी से गठबंधन किए बिना चुनाव लड़ने की और अपने दम पर अगली सरकार बनाने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगले साल के उत्तर प्रदेश विधानससभा चुनाव प्रियंका गांधी वाद्रा की ‘देख-रेख’ में लड़ेगी और कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी करीब तीन दशक बाद राज्य में वापसी करेगी।




 विधानसभा चुनाव 2022 से पहले, रविवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लखनऊ और मथुरा के ब्लॉक अध्यक्ष, जिला-शहर अध्यक्ष और राज्य के अधिकारियों के साथ क्षेत्रवार प्रशिक्षण शिविर में चुनावी रणनीति पर चर्चा की।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।