लखनऊ: फेसबुक पर "इंडिया कोविड हेल्प ग्रुप" 18 अप्रैल 2021 को मध्य प्रदेश के एक पुलिस अधिकारी शशांक गर्ग जी के द्वारा बनाया गया था। इस बहुत छोटे से समय मे इस समय 17000 सदस्य बन चुके हैं जो, मध्यप्रदेश, महाराष्ट,दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान तथा अन्य बहुत सारे राज्यों से हैं।
और देश के हर राज्य से रोज सैकड़ों लोग कोरोना के इलाज में मदद की आशा से इस ग्रुप में पोस्ट करते हैं। और सारे ग्रुप के लोग, अपनी अपनी क्षमता अनुसार उसकी मदद करने का प्रयास करते हैं, जहां जो कर सकता है। सभी सदस्यों द्वारा इन सैकड़ों पोस्ट में सभी को मदद पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया जाता हूं।
इस ग्रुप के एक प्रमुख सदस्य, विजय मिश्र जो कि लखनऊ में रहते हैं व एक प्राइवेट ग्रुप में जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं ने बताया कि "ये ग्रुप लोगों की केवल एक निःस्वार्थ मदद के लिए बनाया गया है। शशांक गर्ग जी जे इसे शुरू किया है और हम लोग, हमारे ग्रुप का हर सदस्य, कोरोना के इलाज में एक दूसरे की और बाकी सबकी हर सम्भव मदद का प्रयास करते हैं। बस दुख यही है, कि इस महामारी के कारण सरकारी तंत्र और अस्पतालों पर बहुत दबाव है, जिसके कारण कभी कभी लोगों को मदद मिलने में थोड़ी देर हो जाती है जिससे मरीजों को समस्याएं आती हैं।"
विजय जी ने बताया कि "पिछले एक हफ्ते में, मैंने स्वयं ही जयपुर,मुम्बई, कोलकाता,पटना, चेन्नई आदि जिलों में लोगों को जिला प्रशासन से बात करके लोगों को मदद उपलब्ध कराई है।"