मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

उत्तराखंड के CM तीरथ सिंह रावत देंगे इस्तीफा, आज रात 9:30 बजे देहरादून में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

देहरादून: उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री तीरथ सिंह रावत इस्तीफा दे सकते हैं| जानकारी के अनुसार, उन्‍होंने राज्यपाल से मुलाकात के लिए समय मांगा है| मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे की चर्चा ।उत्तराखं…

उत्तराखंड के CM तीरथ सिंह रावत देंगे इस्तीफा, आज रात 9:30 बजे देहरादून में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
उत्तराखंड के CM तीरथ सिंह रावत देंगे इस्तीफा, आज रात 9:30 बजे देहरादून में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस | फ़ोटो: TVL News

देहरादून: उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री तीरथ सिंह रावत इस्तीफा दे सकते हैं| जानकारी के अनुसार, उन्‍होंने राज्यपाल से मुलाकात के लिए समय मांगा है| मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे की चर्चा ।



उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज रात 9:30 बजे देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रावत अपने इस्तीफे का एलान करेंगे| सूत्रों के मुताबिक,''तीरथ सिंह रावत ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को खत के ज़रिए अपना इस्तीफा भेज दिया है|




मुख्यमंत्री रावत ने इस्तीफे की औपचारिकता पूरी करने के लिए उत्तराखंड के राज्यपाल से मिलने के लिए समय मांगा है\ बताया जा रहा है कि वक्त मिलते ही तीरथ सिंह रावत गवर्नर हाउस पहुंचकर आधिकारिक तौर पर गवर्नर को अपना इस्तीफा सौंप देंगे|



मुख्यमंत्री रावत ने आज कहा,''पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलना हुआ और आगामी चुनाव को लेकर बातचीत हुई है। हमें किस तरह विकास करना है और केंद्र की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए बहुत सारे काम हम लोग किए हैं, उनको जनता तक ले जाने की बात हुई|



रावत ने कहा,''चुनाव को लेकर बातचीत हुई कि कैसी तैयारियां हैं, क्या करना है। विपक्ष जनता के सामने कहीं है नहीं। केंद्र जो तय करेगा और जो रणनीति हमारे सामने रखेगा उस रणनीति को लेकर हम आगे बढ़ेंगे, काम करेंगे|



'बता दें,'' तीरथ सिंह रावत के सीएम पद पर बने रहने को लेकर जारी उठापटक के बीच उन्हें अचानक बुधवार को दिल्ली तलब किया गया था|सीएम तीरथ सिंह रावत बुधवार दोपहर दिल्ली ??हुंच गए| 



गौरतलब है कि रावत ने इसी साल मार्च में उत्‍तराखंड का मुख्‍यमंत्री पद संभाला था| तीरथ सिंह को सीएम पद से इसलिए हटना पड़ रहा है क्‍योंकि मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के छह महीने के अंदर यानी 10 सितंबर तक उनका विधायक बनना ज़रूरी है| उत्तराखंड की दो सीटों पर उपचुनाव भी होने हैं लेकिन कोरोना महामारी को लेकर फ़िलहाल उपचुनाव पर चुनाव आयोग की रोक है|ऐसे में यह उपचुनाव को लेकर स्थिति स्‍पष्‍ट नहीं है|




जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद उत्‍तराखंड में उपचुनाव को लेकर सवाल पर तीरथ सिंह रावत ने कहा था कि उप चुनाव का विषय चुनाव आयोग का है| चुनाव आयोग जब भी निर्णय लेगा, उपचुनाव होंगे| चुनाव आयोग जो भी फैसला करेगा, वह स्वीकार होगा|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।