उत्तराखंड भाजपा से निष्कासित मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा, "कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड में सरकार बनाएगी। मैं कांग्रेस पार्टी के लिए काम करूंगा।अगले महीने होने वाले विधान सभा चुनाव में राज्य में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है| उन्होंने कहा कि वो बिना किसी शर्त के कांग्रेस के लिए काम करते रहेंगे | बीजेपी से निष्कासन के बाद रावत ने कहा, ठहमाम में सब नंगे हैं| बीजेपी में मैं सबको ऊपर से नीचे तक जानता हूं. पिछले पांच साल में ये लोग कुछ नहीं कर सके| रोजगार दिया नहीं, विकास किया नहीं, उल्टे महंगाई बढ़ा दी है| तो इनको कुछ न कुछ आरोप लगाकर तो निकालना था| उन्होंने कहा, "जिनके घर शीशे के होते हैं, उन्हें दूसरों पर पत्थर नहीं मारने चाहिए|
"उत्तराखंड भाजपा मंत्रिमंडल से निष्कासन पर बोलने के बाद उत्तराखंड भाजपा के पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत भावुक हुए। रावत ने कहा कि पार्टी ने उनसे बात किए बिना उन्हें निकाल दिया| पूर्व में कांग्रेस से बीजेपी में आए हुए नेता हरक सिंह रावत के वापस पुरानी पार्टी में लौटने की अटकलें लग रही हैं|उन्होंने ये घोषणा भी कि अगले महीने हो रहे चुनाव में कांग्रेस की ही जीत होगी
निष्कासन पर हरक सिंह रावत ने कहा कि 'उन्होंने (बीजेपी ने) इतना बड़ा फैसला लेने से पहले मुझसे एक बार भी बात नहीं की| अगर मैंने बीजेपी जॉइन करने के लिए कांग्रेस नहीं छोड़ी होती तो मैंने बीजेपी चार साल पहले ही छोड़ दी होती| मंत्री बनने में मुझे कोई दिलचस्पी नहीं है| मैं बस काम करना चाहता था|
हरक सिंह रावत ने कहा कि 'अब मैं कांग्रेस से बात करूंगा और कांग्रेस के लिए ही काम करूंगा| उन्होंने दावा किया कि उन्हें दिल्ली में एक मीटिंग के लिए बुलाया गया था, लेकिन 'ट्रैफिक' की वजह से वो देर हो गए| जबतक वो पार्टी लीडरशिप से मिलते, उन्हें निकाले जाने की खबर आ गई थी|
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मुझे मिलने के लिए दिल्ली बुलाया था, ट्रैफिक की वजह से मुझे थोड़ी देरी हो गई| मैं उनसे और गृहमंत्री अमित शाह जी से मिलना चाहता था, लेकिन मैं जैसे ही दिल्ली पहुंचा, सोशल मीडिया पर देखा कि उन्होंने मुझे निकाल दिया है|
बता दें कि हरक सिंह रावत को रविवार की रात 'पार्टी-विरोधी गतिविधियों' के चलते पार्टी से निकाल दिया गया| हाल ही में कैबिनेट से इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ मंत्री हरक सिंह रावत रविवार को अचानक भाजपा की सदस्यता से बर्खास्त कर दिए गए। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य मंत्री हरक सिंह रावत को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया| बीजेपी विधायक हरक सिंह रावत को 6 साल के कार्यकाल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है|
कांग्रेस नेताओं से मिलने जैसी गतिविधियों में शामिल होने के चलते हरक सिंह को बर्खास्त किया गया है| हरक सिंह रावत ने हाल ही में कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था| हालांकि, उनका इस्तीफा राज्यपाल ने स्वीकार नहीं किया था| बताया जा रहा है कि बीजेपी ने उन्हें मनाने की भी कोशिश की थी| लेकिन उन्होंने बीजेपी छोड़ने का मन बना लिया है| ऐसे में अब उन्हें मंत्रिमंडल और बीजेपी से बर्खास्त कर दिया गया है|
बता दें कि रावत ने 2016 में हरीश रावत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार से बगावत किया था| उनके साथ उस बार नौ विधायक भी बीजेपी में शामिल हो गए थे| ऐसी रिपोर्ट्स आ रही हैं कि अब वो कांग्रेस जॉइन करना चाहते हैं लेकिन हरीश रावत अपने खिलाफ एक बार बागी हो चुके रावत को वापस पार्टी में जगह देने के पक्ष में नहीं हैं|