Uttarakhand Election 2022: कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने 53 उम्मीदवारों की सूची जारी की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल श्रीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य, जो अक्टूबर में भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए थे, उन्हें क्रमशः बाजपुर और नैनीताल से टिकट मिला। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदिरा हृदयेश, जिनका पिछले साल जून में निधन हो गया था, के बेटे सुमित हृदयेश को हल्द्वानी विधानसभा सीट से मैदान में उतारा गया है|
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार को 53 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की| उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोडियाल श्रीनगर सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि निवर्तमान विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रीतम सिंह को चकराता (एसटी) निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है|
यशपाल आर्य को उनके बाजपुर (एससी) निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है| यशपाल के बेटे संजीव आर्य को नैनीताल से टिकट मिला हैं। यशपाल आर्य अक्टूबर महीने में बीजेपी से कांग्रेस में लौटे हैं| यशपाल आर्य का कांग्रेस से पुराना नाता रहा है| कांग्रेस से 6 बार के विधायक आर्य 2017 में उत्तराखंड में पिछले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से भाजपा में शामिल हो गए थे। कांग्रेस में रहते हुए, उन्होंने उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था। वह कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष भी थे।
उत्तराखंड कांग्रेस ने ट्वीट किया,''देवभूमि उत्तराखंड की सेवा करने के लिए पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव 2022 के लिए घोषित प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएं .
कांग्रेस का आना हुआ तय,
अब उत्तराखंड में जनता की होगी विजय