मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

सिराथू में पहुंचे डिप्टी सीएम का विरोध: केशव प्रसाद मौर्य को अपने ही क्षेत्र में विरोध, महिलाओं ने बंद किया दरवाजा, 'चोर है' के नारे लगे...

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को अपने विधानसभा क्षेत्र सिराथू में विरोध का सामना करना पड़ा| उनके साथ हल्की धक्का मुक्की भी हुई| इस घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिय…

सिराथू में पहुंचे डिप्टी सीएम का विरोध: केशव प्रसाद मौर्य को अपने ही क्षेत्र में विरोध, महिलाओं ने बंद किया दरवाजा, 'चोर है' के नारे लगे...
सिराथू में पहुंचे डिप्टी सीएम का विरोध: केशव प्रसाद मौर्य को अपने ही क्षेत्र में विरोध, महिलाओं ने बंद किया दरवाजा, 'चोर है' के नारे लगे... | फ़ोटो: TVL News

 UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को अपने विधानसभा क्षेत्र सिराथू में विरोध का सामना करना पड़ा| उनके साथ हल्की धक्का मुक्की भी हुई| इस घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है| वीडियो में देखा जा सकता है कि मौर्य को मुख्य तौर पर महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ रहा है| ये महिलाएं दरवाजे बंद कर रही हैं| वायरल वीडियो में बहुत शोर है और शोर के बीच केशव मौर्य चोर है जैसे नारे लग रहे हैं| इस बीच केशव प्रसाद मौर्य लोगों को चुप रहने का इशारा करते भी नजर आ रहे हैं|



केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी की सिराथू विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। इस घोषणा के बाद वह पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र सिराथू पहुंचे। इस दौरान वह अपने विधानसभा क्षेत्र के गुलामीपुर गांव भी पहुंचे। यहां महिलाओं ने केशव मौर्य का जमकर विरोध किया। उन्हें घरों के अंदर तक नहीं आने दिया गया| 



दरअसल, केशव मौर्य तीन दिनों से लापता कौशांबी जनपद की जिला पंचायत सदस्य पूनम मौर्य के पति राजीव मौर्य के घर पहुंचे थे। हैरानी की बात ये है कि.केशव प्रसाद मौर्य को देखते ही परिवार और गांव की महिलाओं ने घर का दरवाजा बंद कर दिया। लोगों का भारी हुजूम इकठ्ठा हो गया और केशव के विरोध में नारेबाजी करने लगे। जिसके बाद केशव को सुरक्षा गार्ड ने वहां से बाहर निकाला।



बता दें कि बीजेपी की तरफ से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को कौशांबी की सिराथू सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया है| प्रत्याशी घोषित होने के बाद वह पहली बार कौशांबी में अपने चुनावी क्षेत्र में पहुंचे थे| यूपी में चुनाव की वजह से सियासी पारा पहले से ही काफी चढ़ा हुआ है, ऐसे में डिप्टी सीएम के विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं की नाराजगी पार्टी की बेचैनी और भी बढ़ा सकती है|



बताया जा रहा है, केशव मौर्य जैसे ही गुलामीपुर गांव पहुंचे, महिलाओं ने घर का दरवाजा बंद कर लिया। बाहर खड़े लोग भी विरोध में नारेबाजी करने लगे। केशव ने लोगों को चुप कराने की कोशिश भी की। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे केशव विरोध कर रहे एक शख्स को अपने मुंह पर उंगली रख कर चुप कराने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान केशव मौर्य महिलाओं से बुरी तरह घिर गए। उनके साथ मौजूद सुरक्षा के जवानों ने उन्हें बाहर निकाला। मौर्य के जाने के बाद लोगों ने केशव मौर्य चोर है.. के नारे भी लगाए गए।




विपक्ष ने कसा तंज
 दूसरी तरफ विपक्ष के लोग इस वीडियो के सामने आने पर तंज कस रहे हैं| समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आई पी सिंह ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा,-“पहले कुर्सी खतरे में आई, अब स्टूल भी खतरे में है..



जब डिप्टी CM की लोकप्रियता का ये आलम है तो MLAx की क्या स्थिति होगी?

केशव प्रसाद मौर्य के विरोध का वीडियो ट्वीट करते हुए सेवानिवृत्त आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने लिखा,अपनी ही विधानसभा सिराथू में केशव मौर्य का स्वागत कुछ ऐसे हुआ। जब डिप्टी CM की लोकप्रियता का ये आलम है तो विधायकों की क्या स्थिति होगी? किसी सरकार के ख़िलाफ़ जनता का ऐसा ग़ुस्सा उत्तरप्रदेश में दशकों बाद देखा जा रहा है।



सूर्य प्रताप सिंह ने एक अन्य ट्वीट में लिखा;,सुना भाजपा के विधायक कह रहे हैं कि प्रचार डिजिटल ही चलने दो, फिजिकली तो हम खदेड़े जा रहे हैं हर जगह। सूर्य प्रताप सिंह ने आगे कहा,''इतना खदेड़ा हुआ है कि अब भाजपा विधायकों में ख़ौफ बैठ गया है। बुलंदशहर से विधायक देवेंद्र सिंह लोधी को सुनिए, जनता के विरोध के बाद हाथ जोड़ कर माफी माँग रहे हैं।


भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने लिखा,''सुना है, आम जनता के "10 मार्च-भाजपा साफ" संकल्प के तहत उपमुख्यमंत्री जी अपनी ही विधानसभा में माताओं-बहनों द्वारा खदेड़ दिए गए है?




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।