नई दिल्ली: उत्तराखंड में तीरथ सिंह रावत के सीएम पद पर बने रहने को लेकर जारी उठापटक के बीच उन्हें आज दिल्ली तलब किया गया है|सीएम तीरथ सिंह रावत आज दिल्ली पहुंच रहे हैं| उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता तीरथ सिंह रावत को आज पार्टी आलाकमान द्वारा दिल्ली बुलाया गया है।
वे आज सुबह 10.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि राष्ट्रीय संगठन उनके साथ उपचुनाव पर चर्चा कर सकता है| वहीं कई और मुद्दों पर भी उनके साथ बातचीत की जा सकती है|
बता दें कि पिछले दिनों तीरथ रावत के सीएम पद पर बने रहने को लेकर कांग्रेस नेता की तरफ से दिए गए बयान के बाद उत्तराखंड में राजनीतिक उठा पटक का दौर जारी है|
उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत के विधायक का चुनाव लड़ने की समय सीमा खत्म होने को है| सीएम को विधायक के रूप में चुने जाने के लिए सिर्फ 10 सितंबर तक का समय बचा है| लेकिन कोरोना महामारी के बीच उपचुनाव कराए जाने को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है| अगर समय पर उपचुनाव नहीं कराए गए तो इससे सीएम की कुर्सी पर बड़ा कानूनी और राजनीतिक संकट खड़ा हो सकता है|
संविधान के आर्टिकल-164 (4) के तहत, एक मंत्री को छह महीने के भीतर राज्य विधानमंडल का सदस्य होना जरूरी है, तभी वह आगे मंत्री बना रह सकता है| अगर तय समय तक वह विधायक नहीं चुना जाता है तो वह मंत्री नहीं रह सकता
इसीलिए आगे मुख्यमंत्री बने रहने के लिए तीरथ सिंह रावत को 10 सितंबर से पहले विधायक चुना जाना जरूरी है| ऐसे में वह अब क्या मुख्यमंत्री बने रहेंगे या उनकी जगह कोई और सीएम नियुक्त होगा? कई बड़े सवालों के जवाब तीरथ सिंह के इस दिल्ली दौरे में मिल सकते हैं|