गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद के लोनी क्षेत्र में 27 जून की रात में एक परिवार के 4 सदस्यों को गोली मार कर हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा किया है| गाज़ियाबाद पुलिस ने 4 लोगों की हत्या के आरोपी को गिरफ़्तार किया। SSP गाज़ियाबाद ने बताया, "27 जून को टोली मोहल्ले में एक परिवार के 4 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गईं। आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है। आरोपी मृतकों का रिश्तेदार हैं।
'लोनी कोतवाली के टोली मोहल्ला इलाके में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने रईसुद्दीन के भतीजे अयूब को गिरफ्तार किया है| बताया जा रहा है कि अयूब के शर्ट का बटन टूटकर मौके पर गिर गया था| इसी बटन से पुलिस हत्यारे तक पहुंच गई| वहीं रसिउद्दीन की घायल पत्नी की भी मौत हो गई है| इस घटना के बाद अब तक 4 लोगों की जान जा चुकी है|
हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी परिवार के सदस्यों के साथ अस्पताल भी गया था| पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि आर्थिक तंगी के चलते आरोपी अपने चाचा के घर पैसे मांगने गया था| इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी| पुलिस ने जब इस मामले की जांच की और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो पता चला कि हत्याकांड के पीछे कोई और नहीं बल्कि रईसुद्दीन का भतीजा अय्यूब है|
अय्यूब ने पूछताछ में बताया कि वो कबाड़ का कारोबार करता है लेकिन वो काफी लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था| उसने अपने चाचा रईसुद्दीन से 10 लाख रुपये मांगे थे लेकिन वह उसे पैसे नहीं दे रहे थे जबकि उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी थी| सोमवार तड़के जब वह वॉशरूम जाने के लिए उठा तो एक बार फिर उसने रईसुद्दीन से पैसों की मांग की| जब पैसे नहीं मिले तो उसने सबसे पहले चाचा को गोली मारी, फिर जो सामने आता गया, गोली मारता गया|
इसके बाद वह घर से भाग गया और उसने अपनी खून लगी शर्ट में पिस्टल छिपाकर एक नाले में डाल दी. पुलिस ने पिस्टल और शर्ट भी बरामद कर ली है| पुलिस के मुताबिक, आरोपी का छीनाझपटी में एक बटन भी टूट गया था| इस घटना में व्यापारी रहिसुद्दीन और उसके 2 बेटों की मौत हो गी थी| अब उसकी पत्नी ने भी दम तोड़ दिया है|
बता दें कि,''गाज़ियाबाद के लोनी इलाके में रविवार देर रात (27 जून) बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी के घर में घुसकर एक परिवार के 4 सदस्यों को गोली मार दी थी। लोनी कोतवाली के टोली मोहल्ला इलाके में कपड़ा कारोबारी रियाजुद्दीन के घर में अज्ञात बदमाश छत के रास्ते अंदर घुसे थे। उन्होंने जमकर लूटपाट की और उसके बाद 4 लोगों को गोली मार दी। बदमाशों ने 3 लोगों की -रियाजुद्दीन, उनके बेटे इमरान और अजहरूद्दीन को गोली मारकर हत्या कर दी थी जबकि एक महिला (रियाजुद्दीन की पत्नी फातिमा) की हालात गंभीर बनी हुई थी। वहीं चौथी महिला गंभीर रूप से घायल थी..उसने भी दम तोड़ दिया|
गाज़ियाबाद एसएसपी अमित पाठक ने बताया था,'एक परिवार के 4 लोगों को गोली लगने की सूचना मिली जिसमें से 3 लोगों की मृत्यु हो गई। हमारी 3 टीमें मामले की जांच कर रही हैं|
पुलिस के मुताबिक,''लोनी कोतवाली के टोली मोहल्ला इलाके में अज्ञात बदमाश देर रात घर में घुसे और कपड़ा व्यापारी 70 साल के रईसुद्दीन, उनके 30 के बेटे अजहर और 28 साल के बेटे इमरान की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके अलावा रईसुद्दीन की 65 वर्षीय पत्नी फातिमा को भी गोली मारी ,जिनकी हालात गंभीर बताई जा रही थी । हालांकि घटना में परिवार के एक गर्भवती महिला सदस्या की जान बच गई है। जिस वक्त ये घटना हुई उस वक्त घर में 5 सदस्य मौजूद थे|