वाराणसी: गंगा को प्रदूषित करने वालों पर योगी सरकार सख्त, नमामि गंगे विभाग ने लापरवाह कंपनी पर ठोका 3 करोड़ का जुमार्ना
वाराणसी: गंगा को प्रदूषित करने वालों पर योगी सरकार सख्त। नमामि गंगे विभाग ने एसटीपी संचालन में लापरवाह कंपनी पर कार्रवाई करते हुए वाराणसी में 3 करोड़ रुपये का जुमार्ना ठोका। नमामि गंगे विभाग की टीमें…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
वाराणसी: गंगा को प्रदूषित करने वालों पर योगी सरकार सख्त, नमामि गंगे विभाग ने लापरवाह कंपनी पर ठोका 3 करोड़ का जुमार्ना | फ़ोटो: TVL News
वाराणसी: गंगा को प्रदूषित करने वालों पर योगी सरकार सख्त। नमामि गंगे विभाग ने एसटीपी संचालन में लापरवाह कंपनी पर कार्रवाई करते हुए वाराणसी में 3 करोड़ रुपये का जुमार्ना ठोका। नमामि गंगे विभाग की टीमें प्रदेश के करीब दर्जन भर एसटीपी पर छापेमारी कर मानक और गुणवत्ता की जांच कर रही हैं।
अविरल और निर्मल गंगा अभियान में तेजी लाते हुए योगी सरकार ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। नमामि गंगे विभाग ने प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में निजी और सरकारी क्षेत्र के एसटीपी की कार्य क्षमता और गुणवत्ता की जांच शुरू कर दी है। कुल नौ टीमें गठित कर औचक निरीक्षण और सीवेज निस्तारण की जांच की जा रही है। प्रमुख सचिव नमामि गंगे के निर्देश पर प्रदेश भर में चल रही जांच में पहली कार्रवाई शनिवार को वाराणसी में हुई है।
वाराणसी में रमना एसटीपी को जांच के दौरान तय मानक पर नहीं पाया गया। सीवेज निस्तारण की गुणवत्ता के मामले में भी रमना एसटीपी औसत से कम पाई गई है। सीवेज निस्तारण की प्रक्रिया की पूरी जांच के बाद नमामि गंगे विभाग ने रमना एसटीपी की संचालक कंपनी पर 3 करोड़ रुपये का बड़ा जुमार्ना ठोका है। सीवेज निस्तारण में लापरवाही पर यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी अभियान जारी है। प्रदेश में कुल 104 एसटीपी संचालित हैं। 44 एसटीपी नमामि गंगे विभाग के दायरे में हैं।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 9 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।