मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मुख्तार अंसारी के गिरोह के सदस्य हिस्ट्रीशीटर श्रीप्रकाश मिश्रा उर्फ झुन्ना पंडित की 58.9 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

वाराणसी: मऊ सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मुख्तार अंसारी गैंग के हिस्ट्रीशीटर श्रीप्रकाश मिश्रा उर्फ झुन्ना पंडित पर शिकंजा कसना तेज हो गया है।इसी के तहत यूपी प्रशासन ने उसकी हाशिमपुर (रमदतपुर) स्थि…

मुख्तार अंसारी के गिरोह के सदस्य हिस्ट्रीशीटर श्रीप्रकाश मिश्रा उर्फ झुन्ना पंडित की 58.9 लाख रुपये की संपत्ति जब्त
मुख्तार अंसारी के गिरोह के सदस्य हिस्ट्रीशीटर श्रीप्रकाश मिश्रा उर्फ झुन्ना पंडित की 58.9 लाख रुपये की संपत्ति जब्त | फ़ोटो: TVL News

वाराणसी: मऊ सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मुख्तार अंसारी गैंग के हिस्ट्रीशीटर श्रीप्रकाश मिश्रा उर्फ झुन्ना पंडित पर शिकंजा कसना तेज हो गया है।इसी के तहत यूपी प्रशासन ने उसकी हाशिमपुर (रमदतपुर) स्थित दो मंजिला मकान, लमही स्थित जमीन, बाइक और नकदी मिलाकर 58 लाख 91 हजार रुपये की संपत्ति शनिवार को पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त की।



मुख्तार अंसारी के गिरोह के सदस्य श्रीप्रकाश मिश्रा की 58,91,069 रुपये की संपत्ति वाराणसी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत जब्त कर ली है। झुन्ना पंडित फिलहाल चित्रकूट जेल में बंद है| पंजाब में इसकी गिरफ्तारी हुई थी|




श्रीप्रकाश मिश्रा के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास और रंगदारी वसूलने जैसे गंभीर आरोपों में 43 मुकदमे दर्ज हैं।  बीते साल अगस्त में सथवा के प्रधान से 50 लाख की रंगदारी मांगने और तीन सितंबर को मड़वा में दिनदहाड़े दिव्यांग की हत्या करने के बाद झुन्ना फरार हो गया था।अक्तूबर में उसे पंजाब में पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया और बनारस लाया गया।





 कैंट, शिवपुर, सारनाथ और लालपुर-पांडेयपुर थाने की फोर्स, पीएसी और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एसपी सिटी ने झुन्ना की संपत्तियों को जब्त करा कर सील कराया।एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि यह कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश से गैंगेस्टर एक्ट के तहत की गई है। जब्त की गई संपत्तियां झुन्ना ने अपराध कर अर्जित की है। झुन्ना की जब्त की गई संपत्तियां पुलिस की निगरानी में रहेगी। जो कोई इसमें किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न करेगा वह कार्रवाई की जद में आएगा।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।