मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

तलाक लेने के लिए पति ने गर्भवती पत्नी को लगाया HIV संक्रमित खून का इंजेक्शन

आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी गर्भवती पत्नी को तलाक देने का बहाना खोजने के लिए एचआईवी संक्रमित खून का इंजेक्शन लगवाया। महिला ने ताडेपल्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज…

तलाक लेने के लिए पति ने गर्भवती पत्नी को लगाया HIV संक्रमित खून का इंजेक्शन
तलाक लेने के लिए पति ने गर्भवती पत्नी को लगाया HIV संक्रमित खून का इंजेक्शन | फ़ोटो: TVL News

आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी गर्भवती पत्नी को तलाक देने का बहाना खोजने के लिए एचआईवी संक्रमित खून का इंजेक्शन लगवाया। महिला ने ताडेपल्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति ने तलाक लेने के लिए उसे एचआईवी संक्रमित खून का इंजेक्शन लगाया। शिकायतकर्ता आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के ताडेपल्ले की रहने वाली है। शिकायत के आधार पर पति एम. चरण को पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में ले लिया गया|



हाल ही में अस्पताल में हुई जांच में गर्भवती महिला एचआईवी पॉजिटिव निकली थी| इसके बाद महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति एम. चरण ने पहले खून का इंजेक्शन लगाया था| गर्भवती महिला का आरोप है कि उसके पति ने एचआईवी से संक्रमित होने के आधार पर तलाक लेने के लिए एक पारंपरिक चिकित्सक की मदद से एचआईवी संक्रमित खून का इंजेक्शन लगवाया है|



उसका यह भी आरोप है कि उसके पति का विशाखापत्तनम की 21 वर्षीय महिला से प्रेम संबंध चल रहा है| शिकायत के मुताबिक पति लगातार उस पर तलाक के लिए दबाव बनाता था और एचआईवी संक्रमित खून का इंजेक्शन लगाता था| महिला ने बताया कि वह लगातार दहेज की मांग और लड़का नहीं होने को लेकर प्रताड़ित करता था| दंपति की एक बेटी है।



पीड़िता ने पुलिस को बताया कि चरण उसे तलाक देने के लिए उचित बहाना ढूंढ रहा था और योजना के अनुसार वह उसे झोलाछाप डॉक्टर के पास ले गया। उसे बताया गया कि खून का इंजेक्शन गर्भावस्था के दौरान अच्छे स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए था। उसने अपनी शिकायत में कहा कि एक अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के दौरान, वह यह जानकर चौंक गई कि वह एचआईवी पॉजिटिव है।



पुलिस ने कहा कि वे चरण से पूछताछ कर रहे हैं और पीड़िता की मेडिकल जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।