तिरुवनंतपुरम: पत्रकार सिद्दीक कप्पन के परिवार ने आज कालापेट्टा में एक रेस्ट हाउस में कांग्रेस नेता और वायनाड के सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की और उनसे अनुरोध किया कि वे हस्तक्षेप करें और पत्रकार की जल्द रिहाई सुनिश्चित करें। बता दें कि,''6 अक्टूबर को हाथरस जाते समय यूपी के टोल प्लाजा पर कप्पन को गिरफ्तार किया गया था..
कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात के बाद पत्रकार सिद्दीक कप्पन के परिवार के सदस्य रेहानथ ने कहा,''राहुल गांधी मेरे पति की रिहाई के लिए सभी सहायता प्रदान करने पर सहमत हुए हैं। हाथरस जाने के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। हम चिंतित हैं क्योंकि वकील भी उनसे नहीं मिल पाए हैं|
गौरतलब है कि,''उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में दलित समुदाय की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसकी मौत के बाद उठे बवाल के बीच यूपी पुलिस ने सरकार की छवि बिगाड़ने के प्रयास और माहौल बिगाड़ने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया था| इनमें केरल के एक पत्रकार 35 वर्षीय सिद्दीक कप्पन भी शामिल हैं| पुलिस का आरोप है कि ये लोग हाथरस के बहाने उत्तर प्रदेश को जलाने की साजिश में शामिल हैं| ये गिरफ्तारी सोमवार (5 अक्टूबर, 2020) को हाथरस टोल प्लाजा पर की गई थी|
केरल यूनियन ऑफ वर्किंग जॉर्नलिस्ट ने पत्रकार सिद्दीक को छोड़ने के लिए सीएम योगी को पत्र लिखा था| यूनियन ने कहा था कि कप्पन जो केरल यूनियन ऑफ वर्किंग जॉर्नलिस्ट की दिल्ली यूनिट के सेक्रेटरी हैं, और दिल्ली में आधारित वरिष्ठ पत्रकार हैं| वे हाथरस में मौजूदा हालात की रिपोर्टिंग के लिए गए थे| जो रिपोर्टर का कर्तव्य है| हाथरस पुलिस और राज्य पुलिस विभाग ने हिरासत में लेने के बाद कोई सूचना मुहैया नहीं कराई है| हम सरकार से उनकी तुरंत रिहाई की मांग करते हैं|
इसके अलावा केरल यूनियन ऑफ वर्किंग जॉर्नलिस्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस मामले में पत्र लिखकर पत्रकार की रिहाई की मांग की थी| यूनियन का यह भी कहना था कि काफी प्रयास के बाद भी हमारा पत्रकार से संपर्क नहीं हो पाया है| हम आपसे इस मामले में तुरंत एक्शन लेने की मांग करते हुए पत्रकार की तत्काल रिहाई की मांग करते हैं|