मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

TMC के महासचिव बनाए गए अभिषेक बनर्जी, तृणमूल यूथ विंग की अध्यक्ष बनी अभिनेत्री सायोनी घोष

कोलकाता: टीएमसी सांसद और यूथ विंग के अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी को नई जिम्मेदारी देते हुए पार्टी का महासचिव नियुक्त किया गया है| उनकी जगह अभिनेत्री सायोनी घोष तृणमूल कांग्रेस यूथ विंग की अध्यक्ष बनाई गई ह…

TMC के महासचिव बनाए गए अभिषेक बनर्जी, तृणमूल यूथ विंग की अध्यक्ष बनी अभिनेत्री सायोनी घोष
TMC के महासचिव बनाए गए अभिषेक बनर्जी, तृणमूल यूथ विंग की अध्यक्ष बनी अभिनेत्री सायोनी घोष | फ़ोटो: TVL News

कोलकाता: टीएमसी सांसद और यूथ विंग के अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी को नई जिम्मेदारी देते हुए पार्टी का महासचिव नियुक्त किया गया है| उनकी जगह अभिनेत्री सायोनी घोष तृणमूल कांग्रेस यूथ विंग की अध्यक्ष बनाई गई हैं| टीएमसी पार्टी प्रमुख और सीएम ममता बनर्जी द्वारा आयोजित एक बैठक के दौरान टीएमसी नेता और अभिनेत्री सायोनी घोष को तृणमूल युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 




पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रिजल्ट में तृणमूल कांग्रेस ने हैट्रिक बनाकर इतिहास रच दिया था| इस शानदार उपलब्धि के बाद टीएमसी की शनिवार को कोलकाता के कालीघाट में मेगा मीटिंग का आयोजन किया गया| कोरोना संकट के बीच जारी लॉकडाउन में तृणमूल कांग्रेस की मेगा मीटिंग में कई अहम फैसले भी लिए गए|



टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को नई जिम्मेदारी देते हुए पार्टी का महासचिव नियुक्त किया गया है| टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार को पार्टी की महिला इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है| टीएमसी नेता कुणाल घोष को पार्टी का राज्य महासचिव नियुक्त किया गया है|




वरिष्ठ टीएमसी नेता पार्थ ने कहा,''चटर्जी टीएमसी कार्यसमिति ने तय किया कि एक व्यक्ति पार्टी में सिर्फ एक पद पर रहेगा| कोर कमेटी ने मंजूरी दे दी है|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।