मुख्य सामग्री पर जाएँ
17 सितंबर 2026

बीजेपी के सत्ता में आने के बाद से सबसे ज्यादा नुकसान पर्यावरण को हुआ: बोले अखिलेश- सरकार ने पेड़ों की आड़ में बजट का जमकर बंदरबांट किया

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में बीजेपी सरकार हर साल वृक्षारोपण अभियान चलाती है, लेकिन यह विवरण आज तक नहीं दे पाई है कि किस वर्ष कितने व…

बीजेपी के सत्ता में आने के बाद से सबसे ज्यादा नुकसान पर्यावरण को हुआ: बोले अखिलेश- सरकार ने पेड़ों की आड़ में बजट का जमकर बंदरबांट किया
बीजेपी के सत्ता में आने के बाद से सबसे ज्यादा नुकसान पर्यावरण को हुआ: बोले अखिलेश- सरकार ने पेड़ों की आड़ में बजट का जमकर बंदरबांट किया | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में बीजेपी सरकार हर साल वृक्षारोपण अभियान चलाती है, लेकिन यह विवरण आज तक नहीं दे पाई है कि किस वर्ष कितने वृक्ष और कहां कितने पेड़ लगाए गए हैं| वास्तव में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद से सबसे ज्यादा नुकसान पर्यावरण को हुआ है



सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि,''भाजपा सरकार जबसे सत्ता में आई है पर्यावरण को सबसे ज्यादा क्षति पहुंची है। वनसंपदा पर संकट के बादल मडरा रहे है और प्रकृृति का असंतुलन बढ़ता गया है। फलतः वातावरण में गर्मी बढ़ रही है, तमाम उपयोगी संसाधनों का अभाव हो रहा है तथा ऋतु चक्र में भी बदलाव परिलक्षित हो रहा है।




अखिलेश यादव ने कहा कि,'उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार हर वर्ष वृक्षारोपण अभियान चलाती है लेकिन आज तक इस बात का ब्यौरा नहीं दे पाई है कि कहां कितने वृक्ष, किस वर्ष उसके शासनकाल में लगे। इनमे कितने पौधे बचे? वस्तुतः भाजपा सरकार ने पेड़ों की आड़ में बजट का बंदरबांट जमकर किया है। उसका ताजा दावा इस वर्ष 30 करोड़ पेड़ लगाने का है। 24 करोड़ की आबादी वाले प्रदेश में नए-पुराने हिसाब से तो हर घर में जंगल उग आना चाहिए। झूठ और नफरत के पौधे लगाने वाले भाजपाई पर्यावरण के साथ खिलवाड़ करते हैं और उन्होंने वृक्षारोपण को मजाक बना दिया है।



अखिलेश यादव ने कहा कि,'''पर्यावरण संरक्षण के बारे में भाजपा जहां झूठे दावे करती आई है और फाइलो में पेड़ उगाती रही है वहीं समाजवादी सरकार में पर्यावरण की दिशा में ठोस कदम उठाए गए थे। समाजवादी पार्टी के समय वृहद वृक्षारोपण का गिनीज बुक में विश्व रिकार्ड, बुंदेलखंड में जल संरक्षक तालाब एवं हरित पार्को का विकास किया गया। कार्बन उत्सर्जन तथा प्रदूषण से बचाव के लिए समाजवादी सरकार में साइकिल सवारी को विशेष प्रोत्साहन देने हेतु साइकिल ट्रैक बनवाए गए। सुरक्षित और सुगम यातायात के लिए करोड़ों रुपए से लखनऊ एवं उन्नाव-शुक्लागंज में बने साइकिल ट्रैक को भाजपा ने राजनीतिक द्वेष से बर्बाद कर दिया।



अखिलेश यादव ने कहा कि,' समाजवादी सरकार के समय ही एशिया का सबसे बड़ा पार्क जनेश्वर मिश्र पार्क, गोमती रिवर फ्रंट, लोहिया पार्क बने जहां सुबह-शाम लोग खुली हवा में सांस लेते हैं और स्वास्थ्य लाभ करते हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए उठाए गए संकल्पित कदमों से प्रदेश का नाम देश-विदेश में ऊंचा हुआ। आज भाजपा राज में देश सांस लेने में भी संकट महसूस कर रहा है।



अखिलेश यादव ने कहा कि,'मुख्यमंत्री जी चाहे जितने दावे करें नीति आयोग ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साढ़े चार साल में उत्तर प्रदेश को सबसे नीचे पायदान में पहुंचा दिया है। उसकी रिपोर्ट भाजपा कुशासन पर स्याहपत्र है। जनता की निगाह में भाजपा की सभी करतूतें सामने आ चुकी हैं। उसके अस्तित्व के अब बस चार दिन ही बचे हैं।




इससे पहले अखिलेश यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी देशवासियों को हरी-भरी शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि पृथ्वी के स्वास्थ्य के लिए पर्यावरण संरक्षण अपरिहार्य है। जैव विविधता में ह्रास और पर्यावरण के साथ खिलवाड़ की वजह से ही हम तमाम आपदाओं का न केवल सामना कर रहे हैं अपितु भावी संततियों के लिए मुसीबतें छोड़ने का भी काम कर रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हमें गंभीर प्रयास करने चाहिए जिससे आने वाली पीढि़यों को स्वच्छ नदियां पेेड़-पौधे से सम्पन्न हरा पर्यावरण मिले। युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए धारणीय विकास को प्राथमिकता के लिए नीतियां बने। हमेशा की तरह पूरे वर्ष फलदार वृक्ष का समाजवादी पार्टी द्वारा रोपण जारी रहेगा। 



अखिलेश यादव ने पर्यावरण दिवस पर समाजवादी पार्टी मुख्यालय लखनऊ के प्रांगण में हिमचंदा (मंगलोनिया)  पौधा रोपित किया। हजारों वर्ष पुराना यह पौराणिक खुशबूदार वृक्ष मंदिरों के किनारे लगाया जाता है। यह ऊंचाई और मैदानी दोनों स्थलों पर हो सकता है। पौधारोपण अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सर्वश्री राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, सदस्य विधान परिषदगण डा0 राजपाल कश्यप, अरविन्द कुमार सिंह, रामवृक्ष यादव और जगजीवन प्रसाद, राय साहब एवं सुश्री मीनाक्षी वर्मा उपस्थित रहे। पर्यावरण दिवस पर अखिलेश यादव को डा0 आदित्य वर्मा की पुत्री सोनाक्षी वर्मा ने साइकोनियम, एयर प्यूरीफायर पौधा, अकरम उर्फ बब्लू और सुहागवती ने लीची का पेड़ भेंट किया।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 16 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।