मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

वादा करता हूं कि बंगाल चुनाव समाप्त होते-होते ममता दीदी भी जय श्रीराम बोलती आएंगी नजर : अमित शाह

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द हो सकता है| सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग फरवरी के तीसरे हफ्ते में तारीखों का ऐलान कर सकता है| ऐसे…

वादा करता हूं कि बंगाल चुनाव समाप्त होते-होते ममता दीदी भी जय श्रीराम बोलती आएंगी नजर : अमित शाह
वादा करता हूं कि बंगाल चुनाव समाप्त होते-होते ममता दीदी भी जय श्रीराम बोलती आएंगी नजर : अमित शाह | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द हो सकता है| सूत्रों के मुताबिक  चुनाव आयोग फरवरी के तीसरे हफ्ते में तारीखों का ऐलान कर सकता है| ऐसे में भारतीय जनता पार्टी बंगाल में जोर-शोर से हावी होने की कोशिश कर रही है| इस बीच आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचे| 



बंगाल के कूचबिहार में अमित शाह ने कहा कि,''बंगाल के अंदर माहौल ऐसा कर दिया कि जय श्री राम बोलना माने गुनाह है। अरे ममता दीदी बंगाल में जय श्री राम नहीं बोला जाएगा तो क्या पाकिस्तान में बोला जाएगा



उन्होंने कहा,''जय श्रीराम' के नारे से ममता दीदी को अपना अपमान लगता है। क्योंकि इन्हें तुष्टीकरण करके एक वर्ग विशेष के वोट चाहिए। मैं आपसे वादा करता हूं कि बंगाल में चुनाव समाप्त होते-होते ममता दीदी भी जय श्रीराम बोलती नजर आएंगी



गृह मंत्री ने कहा कि,'मोदी जी ने एक योजना बनाई है कि हर गरीबों के घर में अगर कोई बीमार होता है तो 5 लाख तक का सारा खर्चा उनका मोदी सरकार उठाती है। लेकिन ये योजना आपको नहीं मिल रही क्योंकि ममता दीदी को ये योजना पसंद नहीं है| ममता दीदी अब आप हमें गरीबों की सेवा करने से नहीं रोक सकती। मैं आपको कहता हूं कि आप मई के बाद हमें नहीं रोक पाएंगी क्योंकि आप मुख्यमंत्री ही नहीं रहेंगी|





जनसभा के बाद  बाद गृहमंत्री अमित शाह ने कूचबिहार के मदन मोहन मंदिर का दौरा किया। उन्होंने कहा, "हमने तय किया है कि प्रभु मदन मोहन के सानिध्य में जो मेला लगता है इसको राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध करके देशभर और दुनिया के टूरिस्ट का आकर्षण केंद्र बनाएंगे।"

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।