गोंडा: प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने लगाई फांसी, प्रेमिका की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा
गोंडा: जिले में पिछले दिनों विवाहिता की धारदार हथियार से हुई हत्या के मामले में पुलिस को सफलता मिली और हत्या के आरोपी मामा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं इसके बाद घटना में एक नया मोड़ आ…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें2 बार पढ़ा गया
गोंडा: प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने लगाई फांसी, प्रेमिका की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
गोंडा: जिले में पिछले दिनों विवाहिता की धारदार हथियार से हुई हत्या के मामले में पुलिस को सफलता मिली और हत्या के आरोपी मामा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं इसके बाद घटना में एक नया मोड़ आ गया है जहां विवाहिता के प्रेमी नसीब अली का भी शव संदिग्ध हालत में मिला है। लड़की के पूर्व प्रेमी नसीब अली का शव कटरा बाजार थाना क्षेत्र के बनगाँव में उसके मामा के गाँव में पेंड से लटकता मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी पहलुओं पर जाँच कर रही है।
पूरा मामला कौंडिया थाना क्षेत्र के सिसैया गाँव में हुई ऑनर किलिंग का है जहाँ 1 साल पहले प्रेमी संग फरार महिला यानि भांजी को उसके सगे मामा ने ही मौत के घाट उतार दिया। दरअसल 1 साल पहले प्रेम प्रसंग में युवती गाँव के ही युवक नसीब अली के साथ फरार हो गई और परिजनों ने युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद सक्रिय पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजकर युवती को बरामद किया था।
परिजनों ने उसके बाद युवती की शादी कर दी 1 साल सब कुछ ठीक ठाक रहा और फिर जब युवती ससुराल से मायके आई तो सीधे प्रेमी के घर चली गई। इसी बात से नाराज विवाहिता के मामा छांगुर ने अपनी सगी भांजी की गंडासे से काटकर नृशंस हत्या कर दी। डायल 112 को मिली सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की तो मामा को अरेस्ट किया और पूंछताछ में मामा ने महिला की हत्या की बात स्वीकार ली। पुलिस ने आरोपी मामा को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है और वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 11 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?
गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।