कोलकाता: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा,''चुनावों के दौरान मुख्यमंत्री का व्यवहार ठीक नहीं था। यह लोकतंत्र के सिद्धांतों के खिलाफ था| उन्होंने गुरुवार को कहा,''मैंने विश्लेषण किया कि चुनावों के दौरान मुख्यमंत्री का व्यवहार उचित नहीं था। यह लोकतंत्र के सिद्धांतों के खिलाफ था|
जगदीप धनखड़ ने कहा,''जब मैंने राज्य सरकार से कहा कि मैं चुनाव के बाद हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करूंगा, तो सीएम ने कहा कि राज्यपाल राज्य सरकार की अनुमति के बिना क्षेत्रों का दौरा नहीं कर सकते। मैं दंग रह गया था। मैंने सीएम को लिखा और उनसे कहा कि यह असंवैधानिक है और मैंने अपनी यात्रा शुरू की|
धनखड़ ने कहा,''मैंने जितना सोचा था, स्थिति उससे कहीं अधिक चिंताजनक है। यह आपके लिए, मेरे और सभी के लिए चिंता का विषय है कि 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव हुए, लेकिन केवल पश्चिम बंगाल में हिंसक घटनाएं क्यों हुईं|
बता दें कि,''गुरुवार को राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य में चुनाव के बाद कूचबिहार के सीतलकुची में हुई हिंसा के पीड़ित लोगों के साथ मुलाकात की। चुनाव के बाद कूचबिहार में हुई हिंसा का जायजा लेने पहुंचे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने कहा था,''चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव हुआ। हिंसा केवल बंगाल में ही क्यों हुई? सरकारी तंत्र ने मुझे जानकारी नहीं दी। मैंने निर्णय किया कि मैं हर संभव कदम उठाऊंगा जिससे लोगों का हौसला बढ़े|