मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Narada Scam: ममता सरकार के मंत्री फिरहाद हाकिम और सुब्रत मुखर्जी गिरफ्तार, पूर्व मेयर सोवन चटर्जी, रत्ना, टीएमसी MP कल्याण बनर्जी और शांतनु सेन पहुंचे सीबीआई कार्यालय

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मु्ख्यमंत्री ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। ममता बनर्जी की सरकार में मंत्री फिरहाद हकीम के खिलाफ सीबीआई ने कार्रवाई की है। नारदा स्टिंग मामले में सीबीआई फिरहाद हकीम को पूछत…

Narada Scam: ममता सरकार के मंत्री फिरहाद हाकिम और सुब्रत मुखर्जी गिरफ्तार, पूर्व मेयर सोवन चटर्जी, रत्ना, टीएमसी MP कल्याण बनर्जी और शांतनु सेन पहुंचे सीबीआई कार्यालय
Narada Scam: ममता सरकार के मंत्री फिरहाद हाकिम और सुब्रत मुखर्जी गिरफ्तार, पूर्व मेयर सोवन चटर्जी, रत्ना, टीएमसी MP कल्याण बनर्जी और शांतनु सेन पहुंचे सीबीआई कार्यालय | फ़ोटो: TVL News

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मु्ख्यमंत्री ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। ममता बनर्जी की सरकार में मंत्री फिरहाद हकीम के खिलाफ सीबीआई ने कार्रवाई की है। नारदा स्टिंग मामले में सीबीआई फिरहाद हकीम को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। इसके अलावा पूर???व मेयर सोवन चटर्जी पर भी कार्रवाई की गई है।

 


बंगाल सरकार में मंत्री फिरहाद हकीम ने सोमवार को आरोप लगाया है कि नारदा स्टिंग टेप मामले में बिना मंजूरी के केंद्रीय सुरक्षा कर्मियों ने आज सुबह गिरफ्तार कर लिया|केंद्रीय सुरक्षा बल आज सुबह उनके घर पहुंचे और उन्हें ले गए| नारदा घोटाला मामले में मंत्री फिरहाद हकीम सीबीआई दफ़्तर पहुंचे।




सीबीआई नारदा स्टिंग मामले में फिरहाद हकीम को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। इसके अलावा बंगाल सरकार में मंत्री सुब्रत मुखर्जी और विधायक मदन मित्रा के घर पर भी छापा मारा और उन्हें सीबीआई दफ्तर पूछताछ के लिए बुलाया। इसके अलावा पूर्व मेयर सोवन चटर्जी पर भी कार्रवाई की गई है। वही टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी, पूर्व मेयर सोवन चटर्जी की पत्नी रत्ना और सांसद शांतनु सेन भी सीबीआई कार्यालय पहुंचे।




बता दें कि 9 मई को राज्यपाल जगदीप घनखड़ ने टीएमसी के इन चारों नेताओं के खिलाफ सीबीआई केस चलाने की इजाजत दे दी थी| बता दें कि बंगाल में साल 2016 के विधानसभा चुनाव से पहले नारदा स्टिंग टेप सार्वजनिक हुए थे| इन स्टिंग्स में टीएमसी के मंत्री, सांसद और विधायक की तरह दिखने वाले व्यक्तियों को कंपनी के प्रतिनिधियों से रुपए लेते दिखाया गया था| स्टिंग ऑपरेशन कथित तौर पर नारदा न्यूज पोर्टल के मैथ्यू सैमुअल ने किया था|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।