कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर उथल-पुथल शुरू हो गई है। सीबीआई की ओर से नारद स्टिंग ऑपरेशन से संबंधित मामले में टीएमसी के दो मंत्रियों समेत चार नेताओं को गिरफ्तार करने के बाद वहां राजनैतिक भूचाल मच गया है। सीबीआई के नारदा घोटाले में ममता सरकार के 2 मंत्रियों समेत तृणमूल कांग्रेस के चार नेताओं को गिरफ़्तार करने के बाद पार्टी के समर्थकों ने कोलकाता में सीबीआई दफ़्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया|
भारी संख्या में पहुंचे टीएमसी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की|इस दौरान वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दफ्तर के अंदर जाने से रोका| कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन करने से रोकने के लिए पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। ऐसा बताया जा रहा है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं की ओर से पथराव भी किया गया।
कोलकाता में CBI कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करे रहे टीएमसी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जांच एजेंसी द्वारा 4 टीएमसी नेताओं को गिरफ्तार किए जाने के बाद बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक CBI कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे।
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ट्वीट कर इस मुद्दे पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पुलिस राज्य में कानून व्यवस्था को बनाए रखने की कोशिश करे। इसके अलावा उन्होंने ममता बनर्जी से अपील करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी संविधान का पालन करें। इसके अलावा जगदीप धनखड़ ने कहा कि कोलकाता पुलिस मूकदर्शक बनकर देख रही है। इलाके में स्थिति पूरी तरह से अराजक हो चुकी है।
राज्यपाल ने कहा कि इलाके में पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश करे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का ध्यान आकर्षित किया - चैनलों पर और सार्वजनिक डोमेन में, मैंने सीबीआई कार्यालय में आगजनी और पथराव देखा। दयनीय है कि कोलकाता पुलिस और पश्चिम बंगाल पुलिस सिर्फ दर्शक हैं।