कोलकाता: पश्चिम बंगाल का सियासी तापमान एक बार फिर बढ़ गया है| सीबीआई ने नारद स्टिंग ऑपरेशन से संबंधित मामले में पश्चिम बंगाल सरकार के 2 मंत्रियों समेत तृणमूल कांग्रेस के चार नेताओं को गिरफ्तार कर लिया| सीबीआई के मुख्य सूचना अधिकारी आरसी जोशी ने बताया ,''सीबीआई ने नारद स्टिंग ऑपरेशन से संबंधित मामले में पश्चिम बंगाल सरकार के 4 तत्कालीन मंत्रियों (फिरहाद हकीम, सुब्रत मुखर्जी, मदन मित्रा और सोवन चटर्जी) को गिरफ्तार किया। सीबीआई ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर 16 अप्रैल, 2017 को तत्काल मामला दर्ज किया था
सीबीआई आज -सोमवार को नारद स्टिंग मामले में गिरफ्तार 4 टीएमसी नेताओं सहित पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करेगी| अपने मंत्रियों और विधायक के CBI दफ़्तर लाये जाने पर खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी सीबीआई के कार्यालय पहुंची थीं| उनके वकील ने बताया कि मुख्यमंत्री ने CBI के अधिकारियों से कहा कि मुझे भी गिरफ्तार किया जाए|
उधर तृणमूल कांग्रेस के चार नेताओं की गिरफ़्तारी की खबर सुनते ही तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों कोलकाता में सीबीआई दफ़्तर के बाहर जमा हो गए| सीबीआई के नारदा घोटाले में तृणमूल कांग्रेस के चार नेताओं को गिरफ़्तार करने के बाद तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने कोलकाता में सीबीआई दफ़्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
एडवोकेट अनिंदो राउत ने कहा कि,''सीएम ममता बनर्जी ने CBI के अधिकारियों से कहा है कि ऐसा कोई नियम नहीं है कि स्पीकर और राज्य सरकार की अनुमति के बिना कोई भी राज्य के अधिकारियों को गिरफ्तार कर सकता है। ममता बनर्जी ने कहा कि यदि आप मेरे अधिकारियों को गिरफ्तार करते हैं तो आपको मुझे (ममता) गिरफ्तार करना होगा|
बता दें कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीश धनखड़ ने फिरहाद हकीम के खिलाफ जांच के लिए सीबीआई के अधिकारियों को मंजूरी दे दी थी। इस मामले में नारदा की ओर से एक स्टिंग ऑपरेशन किया गया था, जिसमें टीएमसी के कई नेता कैमरे पर रिश्वत लेते हुए पकड़े गए थे।
बता दें कि बंगाल में साल 2016 के विधानसभा चुनाव से पहले नारदा स्टिंग टेप सार्वजनिक हुए थे| इन स्टिंग्स में टीएमसी के मंत्री, सांसद और विधायक की तरह दिखने वाले व्यक्तियों को कंपनी के प्रतिनिधियों से रुपए लेते दिखाया गया था| स्टिंग ऑपरेशन कथित तौर पर नारदा न्यूज पोर्टल के मैथ्यू सैमुअल ने किया था|