चाईबासा/पश्चिमी सिंहभूम: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ 10 लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया| पुलिस ने 10 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। इस टीम का नेतृत्व चाईबासा डीएसपी दिलीप खल्को व जगन्नाथपुर डीएसपी इकुड डुंगडुंग कर रहे हैं। महिला थाना भी इस केस की मानिटरिंग कर रही है। पीड़िता की मेडिकल जांच भी कराई गई है। घटना गुरुवार शाम 7 बजे (20 अक्टूबर, 2022) की हैं। फिलहाल , आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है|
जानकारी के अनुसार पीड़िता चाईबासा के झींकपानी थाना के एक गांव की है| वह बेंगलूरू की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है| युवती अपने घर से वर्क फ्रॉम होम कर रही थी| 20 अक्टूबर को वह अपने दोस्त के साथ स्कूटी से घूमने के लिए टेकराहातु हवाई पट्टी गई थी| वहां 8-10 युवकों ने उसके दोस्त को डरा धमकाकर भगा दिया| इसके बाद युवती को झाड़ियों में ले जाकर उसके के साथ बलात्कार किया|
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक वहां से भाग गए। इसके बाद युवती किसी तरह सड़क पर पहुंची| बताया जा रहा है रात के करीब 9 बजे बजे युवती का दोस्त पुलिस को लेकर घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
चाईबासा पुलिस ने कहा,मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है| मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है|
सॉफ्टवेयर इंजीनियर से सामूहिक दुष्कर्म मामले पर चाईबासा पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा,''पीड़िता द्वारा बताया गया कि यह गुरूवार की घटना है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। SIT गठित की गई है। पीड़िता अपने मित्र के साथ पुराना चाईबासा की ओर घूमने गई थी उसी दौरान शाम 7 बजे 9-10 युवकों द्वारा दुष्कर्म किया गया| अभी तक किसी की गिरफ़्तारी नहीं हो पाई है। कुछ संदिग्ध लोग हैं जिन्हें चिन्हित कर पूछताछ की जा रही है|