मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

लेबनान की राजधानी बेरूत में भयंकर धमाका, नहीं पता विस्फोट का कारण

बेरूत:लेबनान की राजधानी बेरूत में मंगलवार को एक भयंकर विस्फोट हुआ| लेबनान की राजधानी बेरूत में मंगलवार को भीषण विस्फोट हुआ जिसमें कई लोग घायल हो गए। विस्फोट से राजधानी के कई हिस्से हिल गए और शहर से घ…

लेबनान की राजधानी बेरूत में भयंकर धमाका, नहीं पता विस्फोट का कारण
लेबनान की राजधानी बेरूत में भयंकर धमाका, नहीं पता विस्फोट का कारण | फ़ोटो: TVL News

बेरूत:लेबनान की राजधानी बेरूत में मंगलवार को एक भयंकर विस्फोट हुआ| लेबनान की राजधानी बेरूत में मंगलवार को भीषण विस्फोट हुआ जिसमें कई लोग घायल हो गए। विस्फोट से राजधानी के कई हिस्से हिल गए और शहर से घना काला धुआं उठने लगा। निवासियों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि घरों की खिड़कियां और फॉल्स सीलिंग टूट गईं।




लेबनान के मीडिया ने विस्फोट के बाद मलबे में दबे लोगों की तस्वीरें जारी की जिसमें कुछ खून से लथपथ द‍िख रहे हैं| विस्फोट कारण का तत्काल पता नहीं चल पाया| बेरूत के पोर्ट इलाके में हुए इस विस्फोट को शहर के बड़े हिस्से में महसूस किया गया और कुछ इलाकों की बिजली चली गई|




समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, लेबनान के आंतरिक सुरक्षा प्रमुख ने जानकारी दी है कि बेरूत में पोर्ट (बंदरगाह) इलाके में धमाका हुआ है। इस धमाके के लिए बेहद शक्तिशाली विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल किया गया है।




विस्फोट इतना भीषण था की आसपास की इमारतें पत्तों की तरह उड़ गई। अभी तक विस्फोट से हुई जनहानि की जानकारी नहीं मिली है लेकिन विस्फोट को जो वीडियो आ रहे हैं उन्हें देखकर लग रहा है कि जनहानि बड़ी संख्या में हो सकती है। विस्फोट दोपहर के वक्त हुआ और राजधानी बेरूत में अफरातफरी मच गई।




इस विस्फोट के बाद बेरूत स्थित भारतीय दूतावास ने कहा है कि, सेंट्रल बेरूत में आज शाम को दो बड़े विस्फोट हुए। सभी को शांत रहने की सलाह दी जाती है। किसी भी भारतीय समुदाय के सदस्य को किसी भी मदद की आवश्यकता हो तो हमारे इस हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।




छवि










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।