मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

पाकिस्तान ने जारी किया नया नक्शा, लद्दाख, सियाचीन और जूनागढ़ को बताया अपना हिस्सा

नई दिल्ली: भारत और नेपाल के बीच नक्शा विवाद के बाद अब पाकिस्तान ने भी का अपना नया नक्शा जारी किया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को पाकिस्तान का नया राजनीतिक नक्शा जारी किया है। ज…

पाकिस्तान ने जारी किया नया नक्शा, लद्दाख, सियाचीन और जूनागढ़ को बताया अपना हिस्सा
पाकिस्तान ने जारी किया नया नक्शा, लद्दाख, सियाचीन और जूनागढ़ को बताया अपना हिस्सा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: भारत और नेपाल के बीच नक्शा विवाद के बाद अब पाकिस्तान ने भी का अपना नया नक्शा जारी किया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को पाकिस्तान का नया राजनीतिक नक्शा जारी किया है। जिसमें उसने इस नए मानचित्र में लद्दाख, जम्मू-कश्मीर के सियाचीन के साथ गुजरात के जूनागढ़ को अपना हिस्सा बताया है। मंगलवार को पाकिस्तान की कैबिनेट ने इस नए नक्शे को स्वीकृति दे दी है।





इस पर भारत सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हास्यास्पद बताया है| सरकार ने कहा, 'हमने पाकिस्तान का कथित राजनीतिक नक्शा देखा है जिसे प्रधानमंत्री इमरान खान ने जारी किया है।भारतीय राज्य गुजरात और हमारे केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के इलाकों पर इस तरह के अवैध और असमर्थनीय दावे करना राजनीतिक मूर्खता है।'




भारत सरकार ने कहा, 'इन हास्यास्पद दावों की न तो कानूनी वैधता है और न ही अंतरराष्ट्रीय विश्वसनीयता। वास्तव में, यह नया प्रयास केवल सीमा पार आतंकवाद द्वारा समर्थित क्षेत्रीय आंदोलन को लेकर पाकिस्तान के रुख की वास्तविकता की पुष्टि करता है।' बता दें कि ये नक्शा मंगलवार को पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बैठक के दौरान जारी किया।  





बता दें कि ये नक्शा मंगलवार को पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बैठक के दौरान जारी किया।  गौरतलब है कि पाकिस्तान ने यह कदम 5 अगस्त से पहले उठाया है जब जम्मू-कश्मीर से भारत सरकार के आर्टिकल 370 हटाए जाने को एक साल पूरा होने वाला है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ने इस नए नक्शे में जम्मू कश्मीर के अलावा जूनागढ़, लद्दाख और सर क्रीक को भी शामिल किया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने नक्शे की स्वीकृति के बाद कहा कि उनका लक्ष्य श्रीनगर है। लिहाजा उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर स्थित कश्मीर हाई वे का नाम श्रीनगर हाई वे किया था।












tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।