मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अगले सप्ताह से 'बड़े स्तर पर' कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू करने के आदेश दिए हैं| रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अधिकारियों को रूस में अगले सप्ताह से COVID -19 के खिलाफ सामूहिक टीकाकरण शुरू करने का आदेश दिया|
रूस ने 'स्पूतनिक-वी' कोरोना वैक्सीन बनाया है|रूस का कहना है कि स्पूतनिक वी काफी सुरक्षित है|पुतिन ने कहा कि स्पूतनिक वी वैक्सीन की 20 लाख से ज्यादा खुराक तैयार कर ली गई हैं| उन्होंने आज अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगले हफ्ते से टीकाकरण संबंधी सारी तैयारियां पूरी कर लें|
बता दें कि आज ही कोरोनावायरस से जंग के खिलाफ यूनाइटेड किंगडम (UK) ने ऐतिहासिक ऐलान किया है| ब्रिटेन ने फाइजर-बायोएनटेक के कोविड-19 टीके को मंजूरी दी है |UK Pfizer-BioNTech की COVID-19 वैक्सीन को मंज़ूरी देने वाला पहला देश बन गया है| ब्रिटेन में अगले हफ्ते से वैक्सीन आम लोगों के लिए उपलब्ध होगी|
अमेरिकी दवा कंपनी फाइजर और जर्मन कंपनी बायोएनटेक ने साथ मिलकर इस टीके को विकसित किया है| कंपनी ने हाल में दावा किया था कि परीक्षण के दौरान उसका टीका सभी उम्र, नस्ल, अलग-अलग जगह के लोगों पर कारगर रहा|प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने स्वागत किया और इसकी पुष्टि की है कि अगले सप्ताह से टीका उपलब्ध कराने की शुरुआत होगी| जॉनसन भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे| उन्होंने कहा, ‘‘टीका से हमें जान बचाने में मदद मिलेगी और अर्थव्यवस्था फिर से आगे बढ़ेगी|
ब्रिटेन के स्वास्थ्य सचिव मैट हैनकॉक ने ट्वीट कर कहा, 'मदद अपने रास्ते पर है। एनएचएस अगले सप्ताह की शुरुआत में टीकाकरण शुरू करने के लिए तैयार है।' हालांकि जानकारों का कहना है कि वैक्सीन के बावजूद लोगों को संक्रमण रोकने के नियमों का पालन करते रहना चाहिए। इसका मतलब है कि लोगों को अभी भी मास्क पहनना और सामाजिक दूरी का पालन करना होगा।