मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

आज अमेरिका में नया दिन': ट्रंप के व्‍हाइट हाउस से विदाई के बाद बाइडेन ने किया ट्वीट

वॉशिंगटन: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने कहा है कि 'यह अमेरिका के लिए नया दिन है| वाशिंगटन में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन के शपथ ग्रहण समारोह से पहले डोनाल्‍ड ट्रंप…

आज अमेरिका में नया दिन': ट्रंप के व्‍हाइट हाउस से विदाई के बाद बाइडेन ने किया ट्वीट
आज अमेरिका में नया दिन': ट्रंप के व्‍हाइट हाउस से विदाई के बाद बाइडेन ने किया ट्वीट | फ़ोटो: TVL News

वॉशिंगटन: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने कहा है कि 'यह अमेरिका के लिए नया दिन है| वाशिंगटन में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन के शपथ ग्रहण समारोह से पहले डोनाल्‍ड ट्रंप (Donald Trump) ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति के तौर पर आख़िरी बार व्‍हाइट हाउस को छोड़ दिया है| ट्रंप नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति जो बाइडेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे|




डोनाल्‍ड ट्रंप के व्‍हाइट हाउस छोड़ते हुए बाइडन ने अपने शपथ ग्रहण समारोह के दिन पहला ट्वीट किया है। डोनाल्ड ट्रंप के राजधानी से निकलते ही बाइडन ने ट्वीट किया, 'आज अमेरिका में नया दिन है।'जो बाइडन ने ट्वीट करने के साथ अपने ट्विटर प्रोफाइल की कवर फोटो को भी बदल दिया। इस बदली हुई तस्वीर में उन्होंने लिखा- विश्वास रखो।



पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेने जा रहे जो बाइडन को बधाई देने के लिए एक ट्वीट किया। ओबामा ने अपने ट्वीट में लिखा- यह आपका समय है। इस ट्वीट के साथ ओबामा ने बाइडन के साथ वाली अपनी एक तस्वीर भी साझा की।



इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति अपने कार्यकाल के समापन पर डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा,''ये 4 साल अविश्वसनीय रहे हैं। हमने एक साथ बहुत कुछ पूरा किया। मैं अपने परिवार, दोस्तों और अपने कर्मचारियों को धन्यवाद देना चाहता हूं। लोगों को नहीं पता कि इस परिवार ने कितनी मेहनत की है|डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा,'हमारे पास दुनिया का सबसे महान देश और अर्थव्यवस्था है। करोना ने हमको बुरी तरह से प्रभावित किया था। लेकिन हमने चमत्कार कर 9 महीने के अंदर कोरोना की वैक्सीन बना ली| 




ट्रम्प ने कहा,''मैं हमेशा तुम्हारे लिए लड़ता रहूंगा। मैं देखता रहूंगा, सुनता रहूंगा। इस देश का भविष्य कभी बेहतर नहीं रहा। मैं नए प्रशासन को शुभकामनाएं और सफलता की कामना करता हूं। मुझे लगता है कि उनके पास वास्तव में कुछ शानदार करने की नींव है|अमेरिका के राष्ट्रपति पद से विदाई लेने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने 73 लोगों की सजा माफ कर दी। वहीं दूसरी ओर उन्होंने 70 लोगों की सजा पर मुहर भी लगाई।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।