वाशिंगटन: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान खत्म हो गया है.. अब वोटों की गिनती जारी है| अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में मंगलवार रात शुरू हुई मतगणना में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन और रिपब्लिकन उम्मीदवार और मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच कांटे की टक्कर चल रही है‘| फॉक्स न्यूज' के अनुसार बाइडेन 238 और ट्रंप 213 पर जीत दर्ज कर चुके हैं|
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि,' पेंसिल्वेनिया, विस्कॉन्सिन और मिशिगन में सभी जगह बाइडेन वोट पा रहे हैं| हमारे देश के लिए इतना बुरा| डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि वे कैसे मेल बैलेट डंपों को गिनते हैं, ये अपने प्रतिशत और विध्वंसक क्षमता में काफी भयानक हैं।
ट्रंप ने कहा कि,''वे सभी जगह बिडेन वोट पा रहे हैं - पेंसिल्वेनिया, विस्कॉन्सिन और मिशिगन में। हमारे देश के लिए इतना बुरा!
डोनाल्ड ट्रंप ने वोटों की गिनती पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कल जहां हम जीत रहे थे, वहां अचानक पीछे कैसे हो गए। डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया कि बीती रात मैं आगे चल रहा था। कई राज्यों में डेमोक्रेट ने मतगणना पर कंट्रोल किया। फिर, एक-एक करके वे जादुई रूप से गायब होना शुरू हो गए। राजनीति विशेषज्ञ पूरी तरह से और ऐतिहासिक रूप से गलत निकले।
जो बिडेन ने विस्कॉन्सिन जीत लिया है। फॉक्स न्यूज के मुताबिक, यहां उन्हें 49.57 फीसदी वोट मिले, जबकि ट्रंप को 48.95 फीसदी। यहां कुल 95 फीसदी वोटिंग हुई।
इस बीच डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने ट्वीट कर कहा, 'जब तक हर एक बैलेट की गिनती नहीं हो जाती, तब तक यह रेस खत्म नहीं होगी।'