काठमांडू: Passenger Plane Crash: नेपाल में बड़ा विमान हादसा हो गया है। नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (Pokhara International Airport) पर रनवे पर 72 सीटों वाला यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नेपाल सेना कल सुबह से खोज और बचाव अभियान जारी रखेगी। अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान शाम तक के लिए रोक दिया गया है| फिलहाल एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। अब तक 68 शव बरामद किये गए है| दुर्घटनाग्रस्त विमान में सवार 72 लोगों में 5 भारतीय हैं|
नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने कहा कि,''नेपाल के पोखरा हवाई अड्डे पर एक विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 68 हो गई| दुर्घटना के समय विमान में 68 यात्री और चार क्रू मेंबर सवार थे| 'दुर्घटनाग्रस्त विमान' येति एयरलाइंस का है| जो काठमांडू से पोखरा आ रहा था|
काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरने वाला यति एयरलाइंस का विमान कास्की जिले के पोखरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार,'' येती एअरलाइंस के 9एन-एएनसी एटीआर-72 विमान ने सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर काठमांडू से उड़ान भरी थी| पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते समय विमान पुराने हवाई अड्डे और नए हवाई अड्डे के बीच सेती नदी के किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गया|
नेपाल सेना के प्रवक्ता के अनुसार,'' नेपाल में पोखरा हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटना में अब तक 68 शव बरामद हुए हैं| येती (Yeti) एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने बताया, "विमान में दो बच्चों सहित 15 विदेशी नागरिक सवार थे।"
विमान में 2 बच्चों सहित 15 विदेशी नागरिक थे सवार
एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि विमान में 72 लोग सवार थे, जिनमें दो बच्चे, चालक दल के चार सदस्य, 53 नेपाली और 15 विदेशी नागरिक शामिल थे। नेपाल के पोखरा हवाई अड्डे पर हुये विमान दुर्घटना में 53 नेपाली, 5 भारतीय, 4 रूसी, एक आयरिश, 2 कोरियाई, 1 अर्जेंटीना, एक ऑस्ट्रेलिया और एक फ्रांसीसी नागरिक सवार थे|
अब तक 68 लोगों की मौत की पुष्टि
नेपाल विमान दुर्घटना में 68 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. सेना के प्रवक्ता ने कहा कि नेपाल के पोखरा में घरेलू वाहक यति एयरलाइंस का एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 68 लोग मारे गए।
नेपाल सरकार ने बुलाई कैबिनेट की आपात बैठक
पोखरा हवाई अड्डे पर यात्री विमान दुर्घटना के बाद नेपाल सरकार ने कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई। प्रधानमंत्री पुष्प कल दहल 'प्रचंड' ने बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दे दिए हैं। सेना ने भी मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है।
जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन
यात्री विमान दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। हादसे के बाद नेपाल में एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।
भारत में नेपाल के राजदूत ने जताया दुख
भारत में नेपाल के राजदूत शंकर शर्मा ने कहा कि पोखरा में कुछ भारतीयों सहित 72 लोगों और चालक दल के सदस्यों को ले जा रहे एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से गहरा दुख हुआ। हम मृतकों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। हमारे विचार और प्रार्थना इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।
....एक तेज आवाज सुनी: चश्मदीद
नेपाल विमान दुर्घटना पर एक चश्मदीद दीपक साही ने कहा कि,''हमने एक तेज आवाज सुनी और घटनास्थल पर पहुंचे (जहां विमान दुर्घटना हुई थी)। वहाँ हमने मलबे में कुछ घायल लोगों और शवों को देखा|
...ये बहुत दुखद हादसा: सिंधिया
नेपाल विमान दुर्घटना में 68 लोगों की मृत्यु पर भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा,''ये बहुत दुखद हादसा हुआ है। समस्त परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं: