मुख्य सामग्री पर जाएँ
16 सितंबर 2026

नेपाल विमान दुर्घटना: अब तक मलबे से 70 शव बरामद, 2 अभी भी लापता, कल सुबह से फिर से शुरू होगा 'सर्च ऑपरेशन'

काठमांडू: नेपाल विमान दुर्घटना | नेपाल में रविवार, जनवरी 15, 2023 को बड़ा विमान हादसा हो गया| इस दुर्घटना में अभी तक 70 शवों को बरामद किया जा चुका है| 2 लोग अभी भी लापता है| नेपाल सेना कल (मंगलवार) स…

नेपाल विमान दुर्घटना: अब तक मलबे से 70 शव बरामद, 2 अभी भी लापता, कल सुबह से फिर से शुरू होगा 'सर्च ऑपरेशन'
नेपाल विमान दुर्घटना: अब तक मलबे से 70 शव बरामद, 2 अभी भी लापता, कल सुबह से फिर से शुरू होगा 'सर्च ऑपरेशन' | फ़ोटो: TVL News

काठमांडू: नेपाल विमान दुर्घटना | नेपाल में रविवार, जनवरी 15, 2023 को बड़ा विमान हादसा हो गया| इस दुर्घटना में अभी तक 70 शवों को बरामद किया जा चुका है| 2 लोग अभी भी लापता है| नेपाल सेना कल (मंगलवार) सुबह से खोज और बचाव अभियान जारी रखेगी। अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान रात तक के लिए रोक दिया गया है|



सोमवार सुबह से फिर से शुरू हुए खोज और बचाव अभियान में क्रैश हुए यति एयरलाइंस के प्लेन का ब्लैक बॉक्स मिला गया है। इसे जांच के लिए सेना को सौंप दिया गया है। एयरपोर्ट ऑथरिटी के सूत्रों के मुताबिक, आज सुबह लापता लोगों के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान ब्लैक बॉक्स मिला।  ब्लैक बॉक्स पूरी तरह से सुरक्षित है|



राहत और बचाव कार्य में जुटे लोगों ने आज सोमवार को नेपाल विमान दुर्घटना में लापता 2 अन्य शव बरामद बरामद किए हैं| 2 लोग अभी भी लापता हैं, जिन्हें ढूंढने के लिए मंगलवार सुबह से फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। नेपाली आर्मी के प्रवक्ता कृष्ण प्रसाद भंडारी ने सोमवार को कहा कि उन्हें दुर्घटना स्थल से अभी तक कोई भी जिंदा नहीं मिला।  



''विमान में 6 बच्चों सहित 15 विदेशी नागरिक सवार थे।" 2 साल से कम उम्र के 3 और 10 साल से कम उम्र के 3 बच्चे सवार थे। विमान दुर्घटना में 53 नेपाली, 5 भारतीय, 4 रूसी, एक आयरिश, 2 कोरियाई, 1 अर्जेंटीना, एक ऑस्ट्रेलिया और एक फ्रांसीसी नागरिक सवार थे|



2 लापता

नेपाल पुलिस ने बताया,'नेपाल विमान दुर्घटना में लापता एक अन्य यात्री का शव आज देर शाम मिला। लापता यात्रियों की संख्या अब 2 हो गई है। घटनास्थल से कुल 70 शव बरामद किए गए हैं|


कल फिर से तलाशी अभियान शुरू करेगी नेपाल सेना

नेपाल सेना ने बताया,''कास्की जिले के पोखरा में विमान दुर्घटना में 2 लोगों के लापता होने के कारण नेपाल सेना कल फिर से तलाशी अभियान शुरू करेगी|



अब तक 69 शव बरामद

नेपाल की राजधानी काठमांडू से पोखरा जा रहा विमान कास्की जिले के पोखरा में दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया| दुर्घटनाग्रस्त विमान में 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे| अब तक 70 शव बरामद किये गए है| 


विमान हादसे में पांच भारतीयों की मौत

“क्रैश” विमान में सवार 72 लोगों में 5 भारतीय हैं|  ई|इस विमान हादसे में पांच भारतीयों की भी मौत हो गई है|  पांच में से 4 मृतक उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले थे| मरने वालों में 4 की पहचान- उत्तर प्रदेश के जनपद गाजीपुर निवासी विशाल शर्मा, सोनू जायसवाल, अनिल राजभर और अभिषेक कुशवाहा के रूप में हुई है | ये 4 लोग- गाजीपुर जिले के सिपाह, धरवा और अलावलपुर गांव के रहने वाले थे| 


वहीं एक अन्य की पहचान संजय जायसवाल के रूप में हुई है, जो बिहार के सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया गांव का रहने वाला था| यह खबर पहुंचने के बाद मृतकों के घरों में कोहराम मच गया| ये सभी लोग नेपाल घूमने गए हुए थे और उनमें से एक ने प्लेन क्रैश से ठीक पहले विमान के अंदर से वीडियो बनाया था|



बता दें कि यति एयरलाइंस का 72 सीटर प्लेन काठमांडू से 205 किमी दूर पोखरा में क्रैश हो गया। लैंडिंग से महज 10 सेकेंड पहले विमान पहाड़ी से टकरा गया, जिसके बाद प्लेन में आग लग गई और वह खाई में गिर गया। 



विमान दुर्घटना में 44 वर्षीय अंजू खाटीवाड़ा की भी मृत्‍यु हो गई, जिनके पति की भी विमान दुर्घटना में मौत हो चुकी है| अंजू वर्ष 2010 में नेपाल की येति एयरलाइंस में शामिल हुई थी| वह काठमांडू से येति एयरलाइंस की उड़ान में सह-पायलट थीं, जो पोखरा शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया|  अंजू के पति (दीपक पोखरियाल) भी एक पायलट थे, जिनकी 16 साल पहले विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी| दीपक पोखरियाल घरेलू कैरियर के लिए एक छोटा यात्री विमान उड़ा रहा था, जो उतरने से कुछ मिनट पहले ही क्रैश हो गया था|


अंजू के पति दीपक पोखरियाल की 2006 में जुमला में येती एयरलाइंस के ट्विन ओटर विमान की दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी| अंजू ने अपने पति की मृत्यु के बाद बीमा से प्राप्त धन से पायलट प्रशिक्षण प्राप्त किया था| अंजू खातीवाड़ा को 6,400 घंटे से अधिक समय तक विमान उड़ाने का अनुभव था. वह एक अच्‍छी पायलट थीं|



Nepal Plane Crash: 5 भारतीयों समेत 72 लोगों को लेकर जा रहा यात्री विमान “क्रैश”, अब तक 68 शव बरामद 



नेपाल में विमान “क्रैश” में अब तक 68 लोगों की मौत, सोमवार सुबह फिर शुरू होगा रेस्क्यू अभियान 



नेपाल विमान हादसे में गाजीपुर (यूपी ) के चार दोस्तों की मौत, एक बिहार के युवक की गई जान 







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 13 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।