PAK FATF 's grey List: पाकिस्तान आज शुक्रवार को (21 अक्टूबर, 2022 को) FATF की ग्रे लिस्ट से बाहर हो गया है| आतंकी फंडिंग/मनी लॉन्डरिंग पर लगाम लगाने वाली संस्था फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने शुक्रवार को (21 अक्टूबर, 2022 को) पाकिस्तान को 'ग्रे लिस्ट' से बाहर कर दिया है| एफएटीएफ ने धनशोधन, वित्तीय आतंकवाद से निपटने में पाकिस्तान की महत्वपूर्ण प्रगति का स्वागत किया है| संस्था ने कहा कि पाकिस्तान ने धन शोधन के खिलाफ प्रयासों को मजबूत किया है, वह आतंकवाद को मिल रहे वित्त पोषण से लड़ रहा है, तकनीकी खामियों को दूर किया गया है|
आतंकी फंडिंग व मनी लान्ड्रिंग मामलों पर नजर रखने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (FATF) की पेरिस में बैठक हुई। इस बैठक में पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में रखने या न रखने को लेकर अंतिम फैसला हुआ। एफएटीएफ के अध्यक्ष टी. राजा कुमार ने आज, शुक्रवार रात करीब आठ बजे पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट से बाहर किए जाने का एलान किया।
FATF ने कहा कि,''पाकिस्तान "अब FATF की बढ़ी हुई निगरानी प्रक्रिया के अधीन नहीं है| वह अपने AML/CFT (धन शोधन रोधी और आतंकवाद विरोधी वित्तपोषण) प्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए APG (एशिया/पैसिफिक ग्रुप ऑन मनी लॉन्ड्रिंग) के साथ काम करना जारी रखेगा
फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स ने अपनी एएमएल/सीएफटी व्यवस्था में सुधार के लिए पाकिस्तान की महत्वपूर्ण प्रगति का स्वागत किया। पाकिस्तान ने अपनी एएमएल/सीएफटी व्यवस्था की प्रभावशीलता को मजबूत किया और एफएटीएफ की पहचान की गई रणनीतिक कमियों के संबंध में अपनी कार्य योजनाओं की प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए तकनीकी कमियों को दूर किया|
FATF की 'ग्रे लिस्ट' से बाहर होने पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि,''पाकिस्तान FATF की ग्रे लिस्ट से बाहर होना वर्षों से हमारे दृढ़ और निरंतर प्रयासों का प्रमाण है। मैं अपने सैन्य नेतृत्व के साथ-साथ उन सभी संस्थानों को बधाई देना चाहता हूं जिनकी कड़ी मेहनत से आज सफलता मिली है। आप सब को बोहत बोहत मुबारक आप सब को बहुत बहुत मुबारक :)
शहबाज शरीफ ने कहा कि,''मैं विशेष रूप से विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो, सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा और उनकी टीमों और सभी राजनीतिक दलों की भूमिका और प्रयासों की सराहना करता हूं, जिन्होंने पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट से बाहर निकालने के लिए एक संयुक्त मोर्चा बनाया है।