मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

फिलीपींस में 92 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान क्रैश, अब तक 17 शव बरामद, 40 सैनिकों को बचाया गया

फिलीपींस: फिलीपींस में एक बड़ा हादसा हो गया है| फिलीपींस एयरफोर्स का एक सी-130 विमान एक बड़े हादसे का शिकार हो गया। इस विमान में कम से कम 92 लोग मौजूद थे, जिनमें से 17 लोगों की मौत हो गई। अबतक इस विमा…

फिलीपींस में 92 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान क्रैश, अब तक 17 शव बरामद, 40 सैनिकों को बचाया गया
फिलीपींस में 92 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान क्रैश, अब तक 17 शव बरामद, 40 सैनिकों को बचाया गया | फ़ोटो: TVL News

फिलीपींस: फिलीपींस में एक बड़ा हादसा हो गया है| फिलीपींस एयरफोर्स का एक सी-130 विमान एक बड़े हादसे का शिकार हो गया। इस विमान में कम से कम 92 लोग मौजूद थे, जिनमें से 17 लोगों की मौत हो गई। अबतक इस विमान के जलते हुए मलबे से 40 लोगों को बचा लिया गया है। फिलीपींस के सेना प्रमुख ने इसकी जानकारी दी है कि सेना का एक विमान क्रैश हो गया है| 



फिलीपीन सैन्य सी -130 हरक्यूलिस विमान (Philippine military C-130 Hercules aircraft) के जलते हुए मलबे से अब तक 40 लोगों को बचाया गया है|  अब तक 17 शव निकाले जा चुके हैं|



रक्षा सचिव डेल्फ़िन लोरेंजाना ने कहा, 17 लोगों की मौत हो गई, 40 घायल हो गए है,  जब 92 लोगों के साथ एक फिलीपीन सैन्य सी -130 हरक्यूलिस विमान, जिसमें ज्यादातर सेना के जवान सवार थे, सुलु प्रांत में जोलो द्वीप पर उतरने का प्रयास करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया|




सशस्त्र बलों के प्रमुख सिरिलिटो सोबेजाना (Armed Forces Chief Cirilito Sobejana) ने कहा,''एक सी-130 विमान (C-130 plane) सैनिकों को लेकर जा रहा था| ये विमान देश के दक्षिणी हिस्से में क्रैश हो गया| अभी तक 40 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है| सैन्य विमान सुलु प्रांत में जोलो द्वीप पर भारतीय समयानुसार सुबह 11.30 बजे उतरने की कोशिश कर रहा था, तभी दुर्घटनाग्रस्त हो गया|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।