फिलीपींस: फिलीपींस में एक बड़ा हादसा हो गया है| 85 लोगों को ले जा रहा फिलीपीन का सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है| फिलीपींस के सेना प्रमुख ने इसकी जानकारी दी है, कि सेना का एक विमान क्रैश हो गया है| इस विमान में 85 लोग सवार थे|
सशस्त्र बलों के प्रमुख सिरिलिटो सोबेजाना (Armed Forces Chief Cirilito Sobejana) ने कहा,''एक सी-130 विमान (C-130 plane) सैनिकों को लेकर जा रहा था| ये विमान देश के दक्षिणी हिस्से में क्रैश हो गया| अभी तक 40 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है|
सिरिलिटो सोबेजाना ने कहा कि बचाए गए लोगों को सुलु प्रांत में मलबे से निकाला गया| हालांकि, उन्होंने इस घटना में हताहत लोगों की जानकारी नहीं दी| ये हादसा सुलु प्रांत के जोलो द्वीप (Jolo Island) में हुआ है|
सैन्य विमान लैंड करने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान ये क्रैश हो गया| अभी तक विमान के जल रहे मलबे से कम से कम 40 लोगों बचाया गया है| सैन्य विमान सुलु प्रांत में जोलो द्वीप पर भारतीय समयानुसार सुबह 11.30 बजे उतरने की कोशिश कर रहा था, तभी दुर्घटनाग्रस्त हो गया|