मुंबई: शिवसेना नेता संजय राउत व भाजपा के पूर्व मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार की मुलाकात ने अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है। हालांकि शिवसेना के नेता संजय राउत ने ऐसी किसी बैठक से इनकार किया है| राउत का कहना है,'',''मेरी BJP नेता आशीष शेलार से मुलाकात नहीं हुई है|
वहीँ ,''आशीष शेलार ने भी मुलाकात से इनकार किया है, लेकिन उन्हीं की पार्टी के विधान परिषद में नेता विरोधी दल प्रवीण दरेकर ने इस मुलाकात को ‘सदभावना भेंट’ बताकर एक तरह से इसकी पुष्टि की है।
BJP नेता आशीष शेलार से हुई गुप्त मुलाकात पर शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा,''मेरी आशीष शेलार(BJP) से मुलाकात नहीं हुई है, हम बहुत पहले सामाजिक समारोह में मिले थे। कल से विधानसभा सत्र शुरू होने वाला है इसलिए उससे पहले ये अफवाह फैलाया जा रहा है|
संजय राउत ने कहा,''मैं आशीष से सामाजिक समारोहों में मिला हूं। महाराष्ट्र की राजनीति भारत और पाकिस्तान जैसी नहीं है। राजनीतिक मतभेदों के बावजूद, हम सौहार्दपूर्ण हैं। जो लोग मुझे पसंद नहीं करते वे कल के विधानसभा सत्र से पहले अफवाह फैला रहे हैं|
गौरतलब है,''शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर भाजपा से नजदीकी बढ़ाने का आग्रह कर चुके हैं। ऐसे में रोज भाजपा के खिलाफ बयान देने वाले संजय राउत की आशीष शेलार से मुलाकात अटकलों को जन्म दे रही है।
पिछले बीएमसी चुनाव के समय शेलार ही मुंबई भाजपा के अध्यक्ष थे। तब भाजपा शिवसेना से कुछ ही सीटें पीछे रह गई थी। अगले वर्ष फरवरी में फिर मुंबई मनपा के चुनाव होने हैं। इसी प्रकार सोमवार से शुरू हो रहे विधान मंडल के दो दिवसीय मानसून सत्र को लेकर भी भाजपा सवाल खड़े कर चुकी है।
हालांकि भाजपा व महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी के नेताओं के बीच हुई एकल मुलाकातों में यह पहली नहीं है। चंद दिनों पहले उपमुख्यमंत्री अजीत पवार व वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री अशोक चह्वाण के साथ दिल्ली गए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी से भी 10 मिनट अलग मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बारे में पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर उद्धव ने कहा था कि,'' प्रधानमंत्री से मिला हूं, कोई नवाज शरीफ से नहीं।