मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गैस सिलेंडर फटने से पक्का मकान क्षतिग्रस्त, राजन की सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी

कुदरहा ब्लॉक अंतर्गत पिपरपती मुस्तहकम (कुड़वा) गांव में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गांव निवासी मेवालाल पुत्र दुधाई के पक्के मकान में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। कु…

गैस सिलेंडर फटने से पक्का मकान क्षतिग्रस्त, राजन की सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी
गैस सिलेंडर फटने से पक्का मकान क्षतिग्रस्त, राजन की सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

कुदरहा ब्लॉक अंतर्गत पिपरपती मुस्तहकम (कुड़वा) गांव में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गांव निवासी मेवालाल पुत्र दुधाई के पक्के मकान में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया, जिससे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया गया कि मेवालाल के घर में एक दिन पहले ही नया सिलेंडर लाया गया था, लेकिन उसमें लीकेज की शिकायत पर उसे बदलवा कर नया सिलेंडर लगाया गया था। इसके बावजूद गैस रिसाव से आग लग गई। घटना के समय मेवालाल का पुत्र राजन भी घर पर मौजूद था। जैसे ही आग लगी, उसने बिना घबराए सूझबूझ से सभी परिजनों को सुरक्षित बाहर निकाला। कुछ ही मिनटों में धमाका हुआ, लेकिन तब तक सभी लोग घर से बाहर निकल चुके थे। धमाके की आवाज सुनकर गांव वाले भी मौके पर पहुंचे और पानी व मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और परिवार को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी। घटना की सूचना गांव के शेषराम यादव ने हल्का लेखपाल को दी। लेखपाल सुरेंद्र प्रताप ने बताया कि "क्षति का आंकलन किया जाएगा, और रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी जाएगी ताकि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।" ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को राहत पहुंचाने में कोई देरी न हो और उन्हें आवास व जरूरी सहायता तुरंत मुहैया कराई जाए।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 जून 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 जून 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।