मुख्य सामग्री पर जाएँ
20 सितंबर 2026

आगरा में रसगुल्ले के लिए कत्ल: शादी में रसगुल्ला नहीं मिलने पर बवाल, बारातियों- घरातियों में जमकर चले लाठी-डंडे...चाकूबाजी, दूल्हे के भतीजे की मौत

बस्ती: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के विनायक भवन मैरिज होम में 26/27 अक्टूबर की रात को शादी (निकाह) के दौरान रसगुल्ले को लेकर बवाल हो गया। आरोप है कि यहां बारातियों को शादी मे…

आगरा में रसगुल्ले के लिए कत्ल: शादी में रसगुल्ला नहीं मिलने पर बवाल, बारातियों- घरातियों में जमकर चले लाठी-डंडे...चाकूबाजी, दूल्हे के भतीजे की मौत
आगरा में रसगुल्ले के लिए कत्ल: शादी में रसगुल्ला नहीं मिलने पर बवाल, बारातियों- घरातियों में जमकर चले लाठी-डंडे...चाकूबाजी, दूल्हे के भतीजे की मौत | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के विनायक भवन मैरिज होम में 26/27 अक्टूबर की रात को शादी (निकाह) के दौरान रसगुल्ले को लेकर बवाल हो गया। आरोप है कि यहां बारातियों को शादी में रसगुल्ला नहीं मिला| इसके बाद विवाद बढ़ा तो बारातियों और लड़की पक्ष के लोगों के बीच मारपीट और चाकूबाजी हो गई...बराती और घरातियों में जमकर लाठी-डंडे चले। कुर्सियां और टेबल फेंकी गईं। प्लेट से प्रहार किए गए। चाकूबाजी में दूल्हे के भतीजे (20) की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए| 



घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है| हत्या के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं| शादी रुक गई और गुरुवार सुबह (27 अक्टूबर को) बारात वापस बैरंग लौट गई। दूल्हा पक्ष ने दुल्हन पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दुल्हन के चाचा आरिफ को गिरफ्तार कर लिया है|



पश्चिम आगरा SP सत्यजीत गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि,''26-27 की रात को एक शादी में रसगुल्ले को लेकर विवाद हुआ जिसमें एक समूह ने एक व्यक्ति के सीने पर वार किया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। वादी पक्ष के तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है|



बता दें कि , एत्मादपुर के मोहल्ला शेखान निवासी उस्मान कुरैशी की दो बेटियों जैनब फातिमा और साजिया फातिमा का निकाह खंदौली के मोहल्ला व्यापारी निवासी बाकर कुरैशी के बेटों जावेद और राशिद से तय हुआ था। बुधवार को बरात आई। एत्मादपुर के विनायक भवन मैरिज होम में निकाह का कार्यक्रम था। निकाह की रस्म से पहले बारातियों को खाना खिलाया जा रहा था। एक बाराती ने एक रसगुल्ला मिलने पर एक और मांगा। काउंटर पर खड़े युवक ने कहा- सबको एक-एक ही मिलेगा। इसी बात पर विवाद हो गया।



बहस से शुरू हुआ मामला खूनी झड़प में बदल गया। बाराती-घराती आमने-सामने हो गए। कुर्सी, चाकू, प्लेट्स, चम्मच, छुरी, कांटा जिसके हाथ जो लगा वह चलने लगा। इस झड़प में चाकू लगने से 20 वर्षीय सनी नाम के युवक की मौत हो गई। मृतक सनी के चाचा काला की तहरीर पर पुलिस ने दुल्हन के चाचा आरिफ समेत 9 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया| पुलिस ने दुल्हन के चाचा आरिफ को गिरफ्तार कर लिया है|











tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 16 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।