रंगारेड्डी: तेलंगाना के रंगारेड्डी में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि,''हमारी पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है। यह हमारे DNA में है कि हम तानाशाही नहीं चलाते। हाल ही में हमारी पार्टी के अध्यक्ष को लोकतांत्रिक तरीके से चुना गया था। मैं सोच रहा हूं कि RSS, भाजपा, TRS और अन्य राजनीतिक दल कब चुनाव कराएंगे|
राहुल गांधी ने कहा कि,''हमारी पार्टी डेमोक्रेटिक है, हमारी पार्टी डिक्टेटरशिप नहीं चलाती। आपने देखा कि कुछ ही दिन पहले कांग्रेस पार्टी में चुनाव हुआ, हमने डेमोक्रेटिकली हमारे नए अध्यक्ष को चुना। ये हमारा डीएनए है कि हम डिक्टेटरशिप नहीं चलाते| उन्होंने कहा,''हमारे सभी नेता एकजुट होकर लड़ेंगे, मिलकर लड़ेंगे और कांग्रेस पार्टी चुनाव जीतेगी, इस पर कोई संशय नहीं है|
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, 'भारत जोड़ो यात्रा' एक विचारधारा है, एक सिम्बल है और बीजेपी की विचारधारा के खिलाफ स्पष्टता के साथ दूसरी विचारधारा रखने का तरीका है| बीजेपी की इंस्टीट्यूशनल कैप्चरिंग के खिलाफ लड़ना कोई दो मिनट का काम नहीं है, लेकिन उसके खिलाफ भारत जोड़ो यात्रा अच्छा कदम है| उन्होंने कहा,''हमारे बीच सामान्य चर्चा हो रही थी, मैं खुद भी यात्रा करना चाहता था; मगर फिर कोविड आ गया और यात्रा को टाल दिया गया। Bharat Jodo Yatra मेरे लिए BJP-संघ के खिलाफ लड़ने का तरीका भी है और इस यात्रा से मुझे हिंदुस्तान के बारे में काफी कुछ सीखने को मिल रहा है|
राहुल गांधी ने कहा,गुजरात चुनाव को कांग्रेस पार्टी पूरी तैयारी के साथ लड़ रही है और गुजरात चुनाव में कांग्रेस पार्टी जीतेगी। गुजरात में बीजेपी के खिलाफ लहर है, कांग्रेस पार्टी गुजरात में चुनाव जीतने जा रही है| भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। हम इस यात्रा से एक संदेश देना चाहते हैं और यात्रा के संदेश से भटकना नहीं चाहते। मगर गुजरात और हिमाचल के चुनाव पर चर्चा चलेगी, हमारे नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी मेरे रोल को तय करेंगे|