मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

राज्य के सभी लोगों को मुफ्त में मिलेगी COVID वैक्सीन: पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी का बड़ा एलान

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ा ऐलान किया| ममता बनर्जी ने राज्यवासियों को फ्री कोरोनावायरस टीका लगाने का ऐलान किया है| मु…

राज्य के सभी लोगों को मुफ्त में मिलेगी COVID वैक्सीन: पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी का बड़ा एलान
राज्य के सभी लोगों को मुफ्त में मिलेगी COVID वैक्सीन: पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी का बड़ा एलान | फ़ोटो: TVL News

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ा ऐलान किया| ममता बनर्जी ने  राज्यवासियों को फ्री कोरोनावायरस टीका लगाने का ऐलान किया है| मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ने कहा, "मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमारी सरकार बिना किसी लागत के राज्य के सभी लोगों को COVID19 वैक्सीन की सुविधा देने की व्यवस्था कर रही है|




बता दें कि कोरोना वैक्सीन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ सोमवार यानी 11 जनवरी को एक बैठक करने वाले हैं।प्रधानमंत्री सोमवार यानी 11 जनवरी को शाम 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे। इस बैठक से पहले ही ममता ने कोरोना टीकाकरण को लेकर बड़ा दांव चल दिया है।




केंद्र सरकार ने 16 जनवरी से देश में टीकाकरण के शुभारंभ का ऐलान किया है| कोविड-19 टीकाकरण के अभियान में लगभग 3 करोड़ स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों, जिसके बाद 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों तथा सह-रुग्णता वाले 50 वर्ष से कम आयु के जनसंख्या समूहों, जिनकी संख्या लगभग 27 करोड़ है, को प्राथमिकता दी जाएगी।




प्रधानमंत्री ने कोविड टीकाकरण के लिए राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों की तैयारियों के साथ देश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करने के लिए आज एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में, कैबिनेट सचिव, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, स्वास्थ्य सचिव और अन्य संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। समीक्षा के बाद, यह निर्णय लिया गया कि लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, माघ बिहू आदि सहित आगामी त्यौहारों को देखते हुए कोविड-19 टीकाकरण 16 जनवरी, 2021 से आरम्भ होगा।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।